CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

ये क्या किया तूने!’ धोनी के संन्यास के कुछ घंटे बाद रैना ने भी लिया फैसला, अब खुला बड़ा राज

भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े दिग्गज खिलाड़ी पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथ खेले पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को एक ही दिन संन्यास का ऐलान किया।

Suresh Raina opens up about his retirement
Suresh Raina opens up about his retirement

Suresh Raina opens up about his retirement: 15 अगस्त 2020... भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वो दिन, जब एक दिग्गज यानी महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद एक और बड़े खिलाड़ी के फैसले ने हर किसी को चौंका दिया। वो थे धोनी के सबसे करीबी खिलाड़ी सुरेश रैना।

धोनी-रैना पूरा करियर साथ खेले, एक साथ लिया संन्यास

 मैदान पर साथ, ड्रेसिंग रूम में साथ और चेन्नई सुपर किंग्स में भी दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती रही। लेकिन उस दिन रैना के फैसले पर खुद धोनी का रिएक्शन क्या था? सालों बाद रैना ने उस खास पल का राज खोला है, जिसने एक बार फिर माही और चिन्ना थाला की गहरी दोस्ती याद दिला दी।

 सुरेश रैना ने संन्यास के बाद धोनी के रिएक्शन का किया खुलासा

आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने कहा कि, "आप बतौर एक खिलाड़ी इस खेल के लिए जीते हैं। आप इस देश के लिए बहुत कुछ करते हैं, इसके पीछे माता-पिता का त्याग छिपा होता है, लेकिन मुझे उस क्षण लगा कि यही सबसे सही समय है। क्योंकि आप अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उस समय मेरी उम्र 32 रही हो या 33। उनके संन्यास के एलान के बाद मैं ड्रेसिंग रूम में गया और कहा - अब सब खत्म। उन्होंने कहा - ये क्या किया तूने।"

धोनी ने मेरे लिए बैटिंग पोजिशन तक छोड़ी- रैना

इसके बाद सुरेश रैना ने अपनी सफलता का कुछ क्रेडिट माही को  भी दिया और बताया कि धोनी ने उनके लिए अपनी बैटिंग पोजीशन छोड़ दी थी, रैना ने यह तक कहा कि उन दिनों शायद वे कप्तान के लिए खेलते थे, क्योंकि धोनी जब सौरव गांगुली खेलते थे, तब धोनी टॉप ऑर्डर में बैटिंग किया करते थे, लेकिन उन्होंने उनके लिए जगह छोड़़ी और पीछे चले गए।

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बुक पर रोहित शर्मा का राज! इन मामलों में हैं नंबर-1

रैना ने कहा- मैं अपने कप्तान और टीम के लिए खेला करता था

रैना ने कहा,

"मुझे लगता है कि उस समय मैं कप्तान के लिए खेला, मैं टीम के लिए खेला। मैंने कप्तान इसलिए कहा, क्योंकि जिस बल्लेबाजी पोजीशन पर मुझे मौका मिला, उसके लिए कप्तान ने अपनी पोजीशन छोड़ दी थी। जब दादा (सौरव गांगुली) कप्तान थे, तब धोनी ऊपर बल्लेबाजी किया करते थे, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी लेते हुए कहा, "युवराज ऊपर खेलेंगे, सुरेश तुम यहां खेलों और मैं यहां रहूंगा।"

धोनी की कप्तानी में मिलता था खूब प्रोत्साहन

सुरेश रैना ने आगे धोनी पर एक बड़ी बात करते हुए कहा

 "माही के इस व्यवहार के कारण उन्हें टीम के लिए और भी खून-पसीना एक करने का प्रोत्साहन मिलता था। जब गांगुली कप्तान थे, तब धोनी ने कई बार तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम पर भी बल्लेबाजी की, लेकिन कप्तानी मिलने के बाद वो ज्यादातर नंबर-6 पर ही बैटिंग करते दिखे।"

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में