CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3602 GAW vs SLK +0.00%M3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बुक पर रोहित शर्मा का राज! इन मामलों में हैं नंबर-1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है। हिटमैन ने इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में अपना जलवा खूब दिखाया है।

Rohit Sharma's records in the ODI World Cup 2027
Rohit Sharma's records in the ODI World Cup 2027

Rohit Sharma's records in the ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज हैं और जैसे-जैसे क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच करीब आ रहा है, नजरें एक बार फिर उस खिलाड़ी पर टिकेंगी, जिसने वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रचा है। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्माका वर्ल्ड कप में खूब राज चला है। 2015 के वर्ल्ड कप से इस टूर्नामेंट में खेल रहे भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कईं कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। 

वनडे वर्ल्ड कप में रहा है रोहित का राज

अब नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं। रोहित के खेलने को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं, लेकिन हालिया BCCI बयानों से साफ है कि उनके लिए वर्ल्ड कप का दरवाजा अभी बंद नहीं हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल यही हैक्या 2027 में रोहित एक बार फिर वर्ल्ड कप के मंच पर उतरकर अपने ही रिकॉर्ड को और मजबूत करेंगे? विश्व क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर उनका दबदबा कितना बड़ा है, आंकड़े इसकी पूरी कहानी खुद बयां करते हैं।

रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी से किया है प्रभावशाली प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप के अब तक तीन संस्करण2015, 2019 और 2023 खेले हैं और इस दौरान उन्होंने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया। रोहित ने वर्ल्ड कप में खेले 28 मैचों की 28 पारियों में 60.57 की शानदार औसत से 1575 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे भारत के सचिन तेंदुलकर (2278 रन), विराट कोहली (1795 रन) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (1743 रन) मौजूद हैं।

यह भी पढ़े- जापान के खिलाफ T20I मैच के लिए भारत का स्क्वाड तय, ये 15 खिलाड़ी आएंगे नजर

सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। हिटमैन ने अब तक खेले तीन वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक जड़े हैं। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रनों की शानदार पारी खेलकर रोहित ने सचिन तेंदुलकर के 6 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और सचिन तेंदुलकर 6-6 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में रोहित के 7 शतक उन्हें वर्ल्ड कप के सबसे बड़े शतकवीरों में सबसे आगे खड़ा करते हैं।

सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा सिर्फ शतकों के मामले में ही नहीं, बल्कि छक्कों के मामले में भी वर्ल्ड कप के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। हिटमैन ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 54 छक्के लगाए हैं। खास बात यह है कि रोहित दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। इस रिकॉर्ड में उनके सबसे करीब वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 49 छक्के दर्ज हैं। यानी छक्कों के मामले में भी रोहित ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचना बाकी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

 

सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान

बतौर कप्तान भी रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ल्ड कप में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। 2023 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 55 रन पर सिमट गई थी। इस शानदार जीत ने न सिर्फ भारत के अभियान को मजबूती दी, बल्कि कप्तान रोहित के नाम भी वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड बुक में एक खास उपलब्धि दर्ज करा दी।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में