जापान के खिलाफ T20I मैच के लिए भारत का स्क्वाड तय, ये 15 खिलाड़ी आएंगे नजर
भारतीय क्रिकेट टीम जापान में होने वाले एशियन गेम्स में फिर से दम दिखाने के लिए तैयार है। टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी।

Team India Squad for Asian Games 2026: दुनिया के सबसे चर्चित देशों में से एक जापान में इसी महीने खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ सजने जा रहा है और एक बार फिर से क्रिकेट भी इसमें अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। 2026 एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा, जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता T20 फॉर्मेट में खेली जाएगी। मेंस क्रिकेट की स्पर्धा 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा।
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड है तैयार
एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम पर हर किसी की नजरें हैं। मैन इन ब्ल्यू के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया पिछली बार हांगझोउ में जीते गोल्ड मेडल को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। BCCI ने इसके लिए 15 सदस्यीय टीम में अनुभव और युवा जोश का शानदार कॉम्बिनेशन तैयार किया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान, टीम में अभिषेक, संजू और वैभव शामिल
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। संजू और ईशान दोनों विकेटकीपर विकल्प के तौर पर टीम को अतिरिक्त मजबूती देते हैं। वहीं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी इस टीम को सबसे ज्यादा चर्चा में ला रही है। 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाने वाले वैभव के लिए जापान का मंच खुद को बड़े स्तर पर साबित करने का एक और मौका होगा।
टीम के पास रेड्डी,अक्षर और सुंदर जैसे ऑलराउंडर्स
ऑलराउंड विभाग में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर टीम को संतुलन देंगे। स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई पर नजर रहेगी। वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के कंधों पर होगी। बुमराह की वापसी इस टीम का सबसे बड़ा आकर्षण है।
स्पर्धा शुरू होने से पहले जापान से मैच खेलेगी टीम इंडिया
दिलचस्प बात यह है कि एशियन गेम्स से ठीक पहले भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को एक T20I मुकाबला भी खेला जाना है, जो जापान में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में अहम मुकाबला माना जा रहा है। यह मैच एशियन गेम्स की क्रिकेट प्रतियोगिता से अलग है।
यह भी पढ़े- अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बुमराह हुए बाहर तो किसे मिलेगा मौका? इस युवा तेज गेंदबाज पर चयनकर्ताओं की नजर
ऐसे में जापान की धरती पर भारतीय क्रिकेट के लिए सितंबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। एक तरफ युवा सितारों को चमकने का मौका मिलेगा, तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के पास एशियन गेम्स में अपना गोल्ड मेडल बचाने की चुनौती होगी। सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत फिर से एशिया का क्रिकेट चैंपियन बन पाएगा?
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी




