CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

ENG vs IND 2nd ODI: कार्डिफ में टीम इंडिया की हार, जो रूट की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड की जीत; सीरीज 1-1 से बराबर

कार्डिफ में खेले गए वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इंग्लैंड की जीत में जो रूट का अहम योगदान रहा, जो शतक से चूक गए लेकिन 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में सफल रहे।

ENG vs IND 2nd ODI
ENG vs IND 2nd ODI

ENG vs IND 2nd ODI: इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। कार्डिफ में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से बाजी मारी और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

सोफिया गार्डन्स के मैदान पर पहले खेलते हुए भारत की टीम ने 44 ओवर में ऑल आउट होकर 233 का स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में ही 235/6 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड की जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी खेली। 

विराट और श्रेयस का अर्धशतक, टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (26) ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद ईशान किशन महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे भारत मुश्किल में आ गया। ऐसे समय में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। विराट ने 66 गेंदों में 65 रन बनाए, जबकि श्रेयस ने 71 गेंदों पर 66 रन की उपयोगी पारी खेली।

विराट के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। वॉशिंगटन सुंदर (2), अक्षर पटेल (1) और शिवम दुबे (0) लगातार अंतराल पर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका गंवा बैठी। निचले क्रम में गुरनूर बरार ने 7 रन बनाए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 20 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 233 तक पहुंचाया। भारत की पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि साकिब महमूद ने 2 विकेट लिए। सैम करन और विल जैक्स को भी एक-एक सफलता मिली।

जो रूट के हाथ से निकला शतक का मौका, इंग्लैंड की जीत के बने हीरो

234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल (4) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। शुरुआती झटकों के बावजूद जो रूट ने एक छोर संभाले रखा और कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। ब्रूक के आउट होने के बाद सैम करन ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 17 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-15 बल्लेबाज

इसके बाद जो रूट ने विल जैक्स (30) के साथ अहम साझेदारी कर इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। जैक्स के आउट होने के बावजूद रूट अंत तक डटे रहे और महज एक रन से शतक चूक गए। उन्होंने 133 गेंदों पर नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि गस एटकिंसन ने 16 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर उनका शानदार साथ निभाया। इस जीत से इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में