CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

ENG vs IND 2nd T20: दूसरे मैच का समय बदला, अब रात नहीं शाम 7 बजे होगा मुकाबला, जानें कहां देखें LIVE

ENG vs IND 2nd T20 Time: भारत और इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच का समय बदल गया है। जानें नया टाइम, पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण की जानकारी।

ENG vs IND 2nd T20 Time
ENG vs IND 2nd T20 Time

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 श्रृंखला का पहला मैच खराब मौसम के वजह से रद्द रहा है। श्रृंखला का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। श्रृंखला का पहला मैच भारतीय समय अनुसार रात 10:00 बजे शुरू हुआ हालांकि दूसरे मुकाबले का समय बदल गया है यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

आपको बता दें की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक की मदद से 189 रन बनाए थे। दूसरी पारी में बारिश की वजह से मैच बीच में ही रोकना पड़ा और इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अब मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की नजर श्रृंखला में बढ़त बनाने के ऊपर रहेगी।

इस श्रृंखला से पहले आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। जिसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को इस श्रृंखला में खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इंग्लैंड ने भी इस श्रृंखला के लिए हरी ब्रूक के नेतृत्व में मजबूत टीम का गठन किया है।

IND vs ENG: एक पारी ने बदल दिया इतिहास! अभिषेक शर्मा ने दिग्गजों के रिकॉर्ड किए चकनाचूर, बना डाले 5 महारिकॉर्ड

ENG vs IND सीरीज के दूसरे मैच का बदला समय

भारत बनाम इंग्लैंड T20 श्रृंखला का दूसरा मैच 4 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच की टाइमिंग इस पहले मैच की तरह नहीं बल्कि इसे देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद नहीं उड़ानी होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस मैच की टाइमिंग में बदलाव किए हैं। अब यह मैच रात 10:00 बजे शुरू होने होकर शाम 7:00 बजे खेला जाएगा। T20 मैच के लिए यह अनुकूल समय है। भारत में आईपीएल के सभी मैच भी शाम 7:00 बजे शुरू होते हैं।

ENG vs IND के सभी 5 टी20 मैचों का समय

1 जुलाई: 1st T20I रात 10:00 बजे.

4 जुलाई: 2nd T20I शाम 7:00 बजे.

7 जुलाई: 3rd T20I रात 10:00 बजे.

9 जुलाई: 4th T20I रात 10:00 बजे.

11 जुलाई: 5th T20I रात 7:00 बजे

हॉटस्टार और सोनी लिव पर होगा प्रसारण

भारत में भारत-इंग्लैंड टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को Sony LIV ऐप और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वही टीवी पर लाइव टेलीकास्ट यानी 5 मैचों की टी20I सीरीज का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.

लेखक के बारे में

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में