CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
ताजा खबर

ENG vs IND: नॉटिंघम में टीम इंडिया शर्मसार, इंग्लैंड के हाथों मिली 125 रनों से शिकस्त; सबसे बड़ी हार का बनाया रिकॉर्ड

ENG vs IND: नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20आई में इंग्लैंड के सामने भारतीय टीम बेबस नजर आई और 125 रनों से मुकाबला गंवा दिया। इस तरह भारत को T20I में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

ENG vs IND 3rd T20I
ENG vs IND 3rd T20I

ENG vs IND 3rd T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का बुरा हाल जारी है। आयरलैंड के बाद, इंग्लैंड दौरे में भी भारत अभी तक फिसड्डी रहा है और सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20आई में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को 125 रनों के अंतर से अपनी सबसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। 

मुकाबले में पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 201/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत की पारी 11.4 ओवर में ही 76 के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0  की बढ़त बना ली है। 

साल्ट और करन की तूफानी पारियां, इंग्लैंड ने 200+ का स्कोर बनाया 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने तेज शुरुआत दिलाई। सॉल्ट ने 44 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जबकि बटलर ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाए। इसके बाद हैरी ब्रूक ने 16, जैकब बेथेल ने 13 और अंत में सैम करन ने 24 गेंदों में नाबाद 41 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचा। विल जैक्स ने भी 7 गेंदों में 14 रन बनाए। 

भारतीय गेंदबाज अंतिम ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे, जिसका फायदा उठाकर इंग्लैंड ने बड़ा स्कोर बना दिया। गेंदबाजी में प्रिंस यादव और हर्षित राणा सबसे सफल रहे। दोनों ने 2-2 विकेट झटके। प्रिंस यादव ने जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा, जबकि हर्षित राणा ने जैकब बेथेल और टॉम बैंटन का विकेट हासिल किया। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। 

भारत मामूली स्कोर पर ढेर, 7 बल्लेबाजों ने बनाया सिंगल डिजिट स्कोर 

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में 13 और ईशान किशन ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि अक्षर पटेल ने 4 गेंदों में 10 रन की तेज पारी खेली। 

इसके बाद तिलक वर्मा (3), हर्षित राणा (9), शिवम दुबे (2) समेत लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके। पूरी भारतीय टीम महज 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोश टंग सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा आदिल रशीद ने 2 और विल जैक्स ने 1 विकेट अपने नाम किया। 

रनों के लिहाज से भारत की T20I में सबसे बड़ी हार 

T20I में अभी तक रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार 80 रन की थी, जो 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में मिली थी लेकिन अब यह अंतर पीछे छूट गया। इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों की हार इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार बन गई है। 

यह भी पढ़ें: ENG vs IND: भारत का मैच विनर खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर, CSK के दिग्गज को मिला मौका; BCCI ने दी मंजूरी

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में