CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

ENG vs IND: दूसरे T20I के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव, खूंखार तेज गेंदबाज की वापसी; नए खिलाड़ी का डेब्यू

भारत के खिलाफ 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20आई के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। ल्यूक वुड और साकिब महमूद की जगह जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को मौका मिला है।

England Playing XI For IND vs ENG 2nd T20I
England Playing XI For IND vs ENG 2nd T20I

ENG vs IND Manchester T20I: इंग्लैंड अपने घर पर भारत की मेजबानी कर रहा है। इन दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों के फॉर्मेट में 8 मुकाबले खेले जाने हैं। इसके तहत पांच टी20 और तीन वनडे का आयोजन होना है। 1 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई लेकिन पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अब सीरीज का दूसरा टी20 शनिवार, 4 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

दूसरे टी20आई के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है और दो बदलाव किए हैं। साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को शामिल किया है।  

इंग्लैंड की प्लेइंग XI में आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू 

भारत के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश की वजह से रद्द हुए मैच में इंग्लैंड ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग XI में जगह नहीं दी थी। आर्चर की फिटनेस पर सवालिया निशान रहता है। यही वजह है कि उनका वर्कलोड मैनेजमेंट काफी जरूरी है। उन्होंने नॉटिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शिरकत की थी। इसी वजह से बुधवार को खेले गए टी20 से उन्हें आराम दिया गया था लेकिन अब दूसरे मैच के लिए उनकी वापसी हुई है। 

28 वर्षीय तेज गेंदबज जोश टंग ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 12 टेस्ट खेले हैं लेकिन सीमित ओवरों के फॉर्मेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में जब वो शनिवार को भारत के खिलाफ उतरेंगे तो यह उनका टी20आई डेब्यू होगा। टंग ने टी20 क्रिकेट में 21 मैचों में 29 विकेट झटके हैं।  

महमूद और वुड को प्लेइंग XI से किया गया बाहर 

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में दोनों बदलाव तेज गेंदबाजी विभाग में ही किए हैं। पहले टी20 में साकिब महमूद ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिर भी उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। महमूद ने चार ओवर में 33 रन देकर संजू सैमसन, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को आउट किया था। ऐसे में तीन विकेट लेने के बावजूद उन्हें दूसरे टी20 के लिए न चुनना हैरानी भरा फैसला है। 

बात की जाए ल्यूक वुड की तो उन्होंने काफी साधारण प्रदर्शन किया था। वुड ने तीन ओवर में 11.66 के महंगे इकॉनमी रेट से बिना कोई विकेट लिए 35 रन लुटाए थे। इसी वजह से उन्हें ड्रॉप किए जाने से शायद ही किसी को आपत्ति होगी। 

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्रिकेट के 2 सबसे बड़े मैच विनर, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में