CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के ODI स्क्वाड का ऐलान, RCB स्टार ओपनिंग का दावेदार; दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मिला मौका

भारत के खिलाफ 14 जुलाई से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में अनुभवी के साथ-साथ कुछ नए खिलाड़ियों को भी चुना गया है।

ENG vs IND ODI Series
ENG vs IND ODI Series

England ODI Squad: इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर भारत की मेजबानी कर रही है। दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का शुभारंभ हो चुका है। इसके बाद, 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी नियमित कप्तान हैरी ब्रूक ही संभालेंगे। 

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने वनडे स्क्वाड में ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को रखा है, जो 2027 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी में मजबूती से बने हुए हैं। वहीं, बदलाव के कारण कुछ स्टार खिलाड़ियों को ड्रॉप भी किया गया है, जबकि दो नए प्लेयर्स के साथ कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों की वापसी भी हुई है।

RCB के बल्लेबाज को मिल सकता है ओपनिंग का मौका  

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड ने श्रीलंका का दौरा किया था। दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी हुई थी। ओपनिंग में बेन डकेट के साथ जैक क्रॉली को भी मौका मिला था लेकिन अब उन्हें भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया गया है। इसी वजह से डकेट के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी जैकब बेथल को सौंपी जा सकती है। बेथल ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी कुछ मैचों में पारी की शुरुआत की थी। 

इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों की चमकी किस्मत 

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपने स्क्वाड में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी चयन किया है। ये दोनों ऑलराउंडर जेम्स कोल्स और तेज गेंदबाज जोश टंग हैं। कोल्स को टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया है लेकिन उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। 

हालांकि, जोश टंग ने टेस्ट में 12 मुकाबले खेले हैं। वहीं, टी20आई में 4 जुलाई को मैनचेस्टर में अपना डेब्यू करेंगे। उन्हें दूसरे टी20 के प्लेइंग XI में जगह दी गई है। अब उनके पास वनडे डेब्यू का भी मौका रहेगा। 

आर्चर समेत इन तीन गेंदबाजों की हुई वापसी 

भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए इंग्लैंड ने अपने तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने का काम किया है। इसी वजह से पिछली वनडे सीरीज मिस करने वाले जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद को भी वनडे स्क्वाड में वापस बुलाया गया है। ये तीनों ही श्रीलंका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। 

इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ब्रायडन कार्स हाथ में लगी चोट से अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। वहीं, जेमी ओवरटन की इंजरी भी अभी सही नहीं हुई है। जबकि टी20 स्क्वाड में शामिल ल्यूक वुड को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड 

रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

यह भी पढ़ें: ENG vs IND: दूसरे T20I के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव, खूंखार तेज गेंदबाज की वापसी; नए खिलाड़ी का डेब्यू

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में