CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL कमबैक का सपना देख रहा है इंग्लैंड का ये खूंखार खिलाड़ी, एक गलती की वजह से झेल रहा है 2 साल का बैन

आईपीएल 2025 में चुने जाने के बावजूद अपना नाम वापस लेने की वजह से इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने 2 साल का बैन लगाया हुआ है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
England National Cricket Team
England National Cricket Team

English player keen to play in the IPL: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का सपना हर कोई देखता है। इस लीग में खेलने की इच्छा तो हर किसी की होती है, लेकिन इनमें से कुछ खिलाड़ी वो हैं जो चुने जाने के बावजूद भी इसकी कद्र नहीं करते हैं और अचानक से नाम वापस ले लेते हैं और फिर बाद में पछताने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता।

2 साल का बैन झेल रहे हैरी ब्रूक खेलना चाहते हैं आईपीएल

ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और कप्तान हैरी ब्रूक के साथ हो रहा है, जो आईपीएल में 2 साल का बैन झेल रहे हैं और इसी बीच अब इस लीग में फिर से खेलने की इच्छा जताई है और आईपीएल की जमकर तारीफ की है। 2025 के मेगा ऑक्शन में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने खरीदें जाने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर 2 साल का बैन लगा दिया था। लेकिन अब उनका आईपीएल में वापसी का मन करने लगा है।

आईपीएल खेलकर बनते हैं आप बेहतर प्लेयर- हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान हैरी ब्रूक ने फिर से इस लीग में खेलने की इच्छा व्यक्त करते हुए इसकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, 

"आप IPL में जाते हैं और एक बेहतर प्लेयर बनकर बाहर आते हैं, यह एक बहुत अच्छी प्रतियोगिता है, जिसमें भाग लेना चाहिए। यह ऐसी चीज है, मैं भविष्य में जिसके बारे में जरूर विचार करूंगा।"

हैरी ब्रूक पर 2025 का सीजन छोड़ने पर लगा है 2 साल का बैन

हैरी ब्रूक की वापसी तो दूर अब वो 2 साल तक तो इस लीग में ऑक्शन में भी भाग नहीं ले सकते हैं। क्योंकि उन्होंने 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा 6.25 करोड़ रूपये में खरीदें जाने के बावजूद भी अपने पर्सनल वजह की आड़ में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने ऐसे खिलाड़ियों को सबक सीखानें के लिए आईपीएल में चुने जाने के बाद नाम वापस लेने पर 2 साल के बैन का कड़ा नियम बनाया है।

यह भी पढ़े- हार्दिक पंड्या का किंग खान की टीम के साथ जाना हुआ फिक्स! KKR के इस पोस्ट ने मचाया तहलका

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं ब्रूक

आईपीएल में हैरी ब्रूक 2023 का सीजन खेले हैं, जब वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 11 मैच में 190 रन बनाएं थे, जिसमें 1 शतक को छोड़कर वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे, लेकिन ब्रूक इस वक्त इंग्लैंड के कप्तान हैं और उनका टी20 इंटरनेशनल में काफी कमाल का रिकॉर्ड है, जहां वो 68 मैचों में करीब 161 की स्ट्राइक रेट से1532 रन बना चुके हैं।

 

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में