CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

ENG vs IND सीरीज के बीच 14 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, इस मैच के बाद खत्म होगा करियर

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20I सीरीज के बीच दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच होगा।

Tammy Beaumont retirement
Tammy Beaumont retirement

Tammy Beaumont retirement: इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम अपने घर पर भारत की मेजबानी कर रही है। दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले ही होने हैं। अब इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम भी भारत के खिलाफ एक्शन में नजर आने वाली है।

दरअसल, इनके बीच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। इस ऐतिहासिक मैदान में पहली बार महिला टेस्ट खेला जाएगा। इसी वजह से दोनों टीमों के साथ-साथ फैंस भी काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अब एक ऐसी खबर आ गई है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। 

इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान 

भारतीय महिला टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड की विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इस दिग्गज ने तत्काल प्रभाव से रिटायरमेंट नहीं लिया है, बल्कि भारत के मैच के बाद रिटायर होंगी।

ब्यूमोंट को घरेलू सरजमीं पर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया था। शायद इससे उन्हें हिंट मिल गया कि अब युवाओं को मौका देने का समय आ गया है। इसी वजह से अब वो सभी फॉर्मेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं नजर आएंगी। 

संन्यास को लेकर ब्यूमोंट ने कही बड़ी बात 

इंग्लैंड के लिए लगभग 17 साल तक खेलने वाली टैमी ब्यूमोंट ने अपने संन्यास को लेकर कहा, 

"लगभग 17 साल तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात रही है। जब मैं छोटी उम्र में क्रिकेट खेलने की शौकीन हुई थी, तब मुझे शायद ही पता था कि इंग्लैंड के लिए खेलना भी एक विकल्प हो सकता है। यह सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है कि कितने लड़के-लड़कियां इससे प्रेरित हुए हैं - खासकर इस गर्मी में - और हमारे देश में यह खेल कितनी दूर तक आ गया है।

"हमेशा से हमारी यही इच्छा रही है कि हम अगली पीढ़ी को यह सम्मान दिलाते रहें और अब समय आ गया है कि मैं यह विशेषाधिकार इंग्लैंड के खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को सौंप दूं। लॉर्ड्स में खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच - लॉर्ड्स में हमारा पहला महिला टेस्ट - मेरे उस करियर को अलविदा कहने का एक बेहतरीन मौका है, जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यह इतना खास होगा।"

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे हैं टैमी ब्यूमोंट के आंकड़े 

टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए 2009 में वनडे फॉर्मेट से डेब्यू किया था। इसके बाद, उसी साल टी20आई में भी एंट्री की। जबकि अपना टेस्ट पदार्पण 2013 में किया था। उन्होंने अपने देश के लिए 260 मैच खेले हैं और 12 शतक लगाकर इंग्लैंड की महिला टीम की ओर से सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं।

ब्यूमोंट इंग्लैंड की घरेलू जमीन पर 2017 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाली टीम का हिस्सा थीं और 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' भी चुनी गई थीं। उन्होंने 410 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी का स्थान हासिल किया था। इसके अलावा टेस्ट में इंग्लैंड महिला टीम की तरफ से सबसे पहले दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी किया था। 

फॉर्मेट के आधार पर टैमी ब्यूमोंट के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 11 टेस्ट में 612 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। 140 वनडे में 12 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 4738 रन बनाए हैं। टी20आई में ब्यूमोंट के नाम 109 मैचों में 1975 रन दर्ज हैं, जिनमें एक शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में