CSE
Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%
ताजा खबर

रोहित शर्मा की धमाकेदार एंट्री, विराट कोहली भी शामिल; ODI में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा की भी एंट्री हो गई है। इस लिस्ट में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

Rohit Sharma and Virat Kohli Fastest 12000 ODI Runs Top 5 Batters
Rohit Sharma and Virat Kohli Fastest 12000 ODI Runs Top 5 Batters

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा का आतिशी अंदाज देखने को मिला। इस मैच में रोहित ने जैसे ही 73 रन पूरे किए, उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन पूरा करने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली। भारत की तरफ से अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही हासिल की थी। अब इन दोनों दिग्गजों के खास क्लब में रोहित का नाम भी जुड़ गया है। 

इस लेख में हम उन टॉप-5 बल्लेबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने ODI क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 12000 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीन भारतीय और दो विदेशी दिग्गज शामिल हैं। 

ODI क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने सबसे कम पारियों में 12000 रन बनाने का किया है कारनामा 

5. कुमार संगकारा 

श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 14234 रन हैं। वहीं, इस फॉर्मेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने के मामले में संगकारा पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस माइलस्टोन को हासिल करने के लिए 336 पारियां खेली थीं। 

4. रिकी पोंटिंग 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग जितने अच्छे कप्तान थे, उतने ही शानदार बल्लेबाजी भी थे। पोंटिंग ने 314 पारियों में 12000 वनडे रन पूरे किए थे। उन्होंने अपने ODI करियर का अंत 13704 रनों के साथ किया, जो इस फॉर्मेट में चौथे सबसे ज्यादा हैं।  

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में छक्कों का बादशाह कौन? टॉप-5 में नंबर-1 पर टीम इंडिया का ये दिग्गज

3. सचिन तेंदुलकर 

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम ODI में काफी सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं और वे ज्यादातर लिस्ट में टॉप पर हैं। लेकिन वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने के मामले में तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 300 पारियां ली थीं। ओवरऑल सचिन ने 50 ओवरों के फॉर्मेट में 18426 रन बनाए, जो सबसे ज्यादा हैं। 

2. रोहित शर्मा 

ओपनर बनने के बाद से रोहित शर्मा का वनडे करियर एकदम से बदल गया। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना असंभव है। अब वे सबसे तेज 12000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित ने 282वीं वनडे पारी में यह माइलस्टोन अपने नाम किया। 

1. विराट कोहली

ODI में सबसे कम पारियों में 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने महज 242 पारियां ली थीं और तमाम दिग्गजों को पछाड़ दिया था। मौजूदा समय में उनके नाम 15000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 285 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में