ताजा खबर

एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड! टॉप-5 में दुनिया के धुरंधर, नंबर-1 चौंकाने वाला

टी20 क्रिकेट में छक्कों के एक से एक बादशाह हैं। जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने एक ही कैलेंडर ईयर में छक्कों की ऐसी बारिश की है, कि उनका नाम खास लिस्ट में शामिल है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Fewest balls to 100 T20 sixes in a calendar year
Fewest balls to 100 T20 sixes in a calendar year

Fewest balls to 100 T20 sixes in a calendar year: टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए छक्का सिर्फ रन बनाने का तरीका नहीं, बल्कि गेंदबाज पर दबदबा कायम करने का सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई बल्लेबाज पूरे एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्के जड़ दे और इसके लिए भी बाकी बल्लेबाजों से कहीं कम गेंदों का सामना करे, तो उसका रिकॉर्ड कितना खास होगा? 

इस अनोखी लिस्ट में ऐसे ही पांच बल्लेबाज शामिल हैं, जिन्होंने एक साल में छक्कों का ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। तो चलिए जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने सबसे कम गेंदों में एक कैलेंडर ईयर में 100 टी20 छक्के पूरे किए।

#5. करणबीर सिंह

इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पांचवें नंबर पर करणबीर सिंह हैं। उन्होंने 2025 के कैलेंडर ईयर में 100 टी20 छक्के पूरे करने के लिए कुल 728 गेंदों का सामना किया। यानी 100 छक्कों के इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए करणबीर को 728 गेंदें लगीं और उन्होंने इस उपलब्धि के साथ टॉप-5 में अपनी जगह बनाई।

#4.  क्रिस गेल

चौथे नंबर पर नाम आता है टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक सिक्स-हिटर्स में शुमार क्रिस गेल का। गेल ने 2016 में 100 टी20 छक्के पूरे किए और इसके लिए उन्होंने 724 गेंदों का सामना किया। यानी करणबीर सिंह से चार गेंद कम में गेल ने ये आंकड़ा हासिल किया था।

#3. डेवाल्ड ब्रेविस
तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस हैं। उन्होंने 2025 में महज 653 गेंदों में 100 टी20 छक्के पूरे किए। ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह इस लिस्ट में क्रिस गेल से भी काफी आगे निकल गए।

यह भी पढ़े- RR के 20 साल के खिलाड़ी का तूफानी धमाका, 13 साल पुराना क्रिस गेल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त!

#2.  अभिषेक शर्मा

दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट का युवा सितारा अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। उन्होंने 2026 के कैलेंडर ईयर में सिर्फ 651 गेंदों का सामना करते हुए 100 टी20 छक्के पूरे किए। यानी ब्रेविस से भी दो गेंद कम में अभिषेक ने यह मुकाम हासिल किया। यह आंकड़ा बताता है कि टी20 क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी कितनी आक्रामक हो चुकी है।

#1.आंद्रे रसेल

और अब उस बल्लेबाज की बारी, जिसने इस पूरी लिस्ट में सबसे बड़ा कारनामा किया है। आंद्रे रसेल ने 2019 में महज 589 गेंदों का सामना करते हुए एक कैलेंडर ईयर में 100 टी20 छक्के पूरे कर दिए थे। यानी टॉप-5 में दूसरे स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा की तुलना में भी रसेल ने 62 गेंद कम खेलकर यह आंकड़ा हासिल किया था। 589 गेंदों में 100 छक्के—टी20 क्रिकेट की पावर-हिटिंग का यह रिकॉर्ड आज भी बेहद खास नजर आता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 456 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में