अजीत अगरकर के जाने के बाद बड़ा फैसला! न्यूजीलैंड दौरे से पहले नए अंतरिम चीफ सेलेक्टर की एंट्री
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर पद पर पिछले 3 साल से आसीन अजीत अगरकर के कार्यकाल का अंतिम दिन 4 अक्टूबर को होगा। इसके बाद टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर चुना जाएगा।

Team India New Chief Selector:भारतीय क्रिकेट टीम के साथ चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत अगरकर का 3 साल का सफर खत्म हो गया है और इस दिग्गज की विदाई के साथ टीम इंडिया के सेलेक्शन पैनल में एक बड़ा बदलाव हो गया है। जहां उनके साथ काम करने वाले एक पूर्व दिग्गज को न्यूजीलैंड दौरे से पहले अंतरिम चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी मिलती हुई नजर आ रही है।
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर को लेकर आया बड़ा ट्विस्ट
भारतीय क्रिकेट में सेलेक्शन कमेटी को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को फिलहाल चार सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ओझा नए मुख्य चयनकर्ता के पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हो सकते हैं।
प्रज्ञान ओझा बने भारतीय टीम के अंतरिम चीफ सेलेक्टर!
अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड के खास दौरे की तैयारियों के बीच अचानक पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की भूमिका अहम हो गई और उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी चर्चा की। इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में एक अहम तस्वीर सामने आई। ट्रेनिंग सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी चयन समिति के साथ काफी देर तक चर्चा की। चारों चयनकर्ताओं का किसी सीरीज के दौरान एक साथ मौजूद रहना आम बात नहीं है, ऐसे में इस बैठक को न्यूजीलैंड दौरे और टीम के आगामी फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़े- न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया का मास्टर प्लान! इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर रहेगा पूरा फोकस
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कोच गंभीर के साथ चर्चा करते दिखे ओझा
वेस्टइंडीज की टीम जब बारसापारा स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी, उसी दौरान मैदान के एक हिस्से में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर चयन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करते नजर आए। शिव सुंदर दास, अजय रात्रा, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा इस बातचीत का हिस्सा थे, जबकि पद छोड़ चुके मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर बैठक में मौजूद नहीं थे। इस दौरान 24 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रज्ञान ओझा ने चयन समिति की ओर से चर्चा का नेतृत्व किया। माना जा रहा है कि बातचीत का मुख्य केंद्र न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन और खिलाड़ियों को लेकर आगे की रणनीति रहा।
अजीत अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा सबसे बड़े दावेदार
अजीत अगरकर की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिस टीम का चयन किया है, वो उनका आखिरी असाइनमेंट माना जा रहा है, क्योंकि 4 अक्टूबर को उनके कार्यकाल का आखिरी दिन होगा। इसके बाद अब नए चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति होगी और प्रज्ञान ओझा की इस सक्रियता से साफ माना जा रहा है कि वो अगले चीफ सेलेक्टर हो सकते हैं।




