न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले टीम इंडिया का मास्टर प्लान! इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर रहेगा पूरा फोकस
भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीनें न्यूजीलैंड के अहम दौरे पर जाने वाली है, जहां टीम इंडिया तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज पर खास नजरें हैं।

Team India tour of New Zealand 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में अपने ही घर में मिली हार का जख्म अभी भी भरा नहीं है। ये ऐसा जख्म है, जिसका दर्द कम नहीं हुआ है। इसी वजह से अब बीसीसीआई कीवी टीम के खिलाफ फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहती है। न्यूजीलैंड से अपने ही घर में 0-3 से जो शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, उसे अभी तक भुलाया नहीं गया है और इसी का बदला लेने के लिए टीम इंडिया ने एक खास मास्टर प्लान तैयार किया है।
न्यूजीलैंड से घर में मिली हार का हिसाब चुकता करने के लिए बीसीसीआई ने शुरू की तैयारी
टीम इंडिया अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। जहां टी20, वनडे के साथ ही टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 19 नवंबर से कीवी सरजमीं पर मेजबान के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई तैयारी में कोई कमी नहीं रखना चाहती है, इसी वजह से अपने 3 सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों को रणजी के रण में उतारने की तैयारी कर रही है।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया मैनेजमेंट की खास मीटिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे से पहले गुवाहाटी में टीम इंडिया को लेकर एक अहम बैठक हुई। कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्शन कमेटी ने मिलकर न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के संभावित खिलाड़ियों को 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में अपनी-अपनी राज्य की टीम के लिए खेलने का मौका दिया जाएगा।
गिल और राहुल को रणजी खेलना होगा
शुभमन गिल और केएल राहुल के लिए रणजी ट्रॉफी में कम से कम एक ग्रुप मैच खेलना जरूरी होगा। गिल पंजाब और राहुल कर्नाटक की टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, दोनों की भागीदारी मेडिकल टीम की मंजूरी और उनके वर्कलोड पर निर्भर करेगी। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सीनियर खिलाड़ियों को रेड-बॉल क्रिकेट का जरूरी अभ्यास दिलाने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े- विराट कोहली ने चुना दुनिया का ‘अल्टीमेट ODI बल्लेबाज’, 7 दिग्गजों की खूबियों से बनाया परफेक्ट बैटर
बुमराह की वापसी पर खास नजर
भारतीय टीम के बड़े मैच विनर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रेड-बॉल क्रिकेट का जरूरी अभ्यास कराने की तैयारी है। टीम मैनेजमेंट के सामने फिलहाल दो विकल्प हैं—बुमराह गुजरात की ओर से रणजी ट्रॉफी का एक मुकाबला खेलें या 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत ए के मैचों में हिस्सा लें। हालांकि, 4 नवंबर से न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज भी शुरू होनी है, इसलिए बुमराह के वर्कलोड और लगातार सफर को देखते हुए उनके लिए अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा। मकसद साफ है—टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बुमराह को पूरी लय में लाना, लेकिन उनकी फिटनेस पर कोई जोखिम नहीं लेना।




