CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

विराट कोहली ने चुना दुनिया का ‘अल्टीमेट ODI बल्लेबाज’, 7 दिग्गजों की खूबियों से बनाया परफेक्ट बैटर

विराट कोहली ने अपने ‘परफेक्ट ODI बल्लेबाज’ की तस्वीर सामने रखी है, जिसमें हर शॉट के लिए एक अलग दिग्गज का चुनाव किया गया है। स्ट्रेट ड्राइव से लेकर कट, फ्लिक और गगनचुंबी छक्कों तक, कोहली ने इन खासियतों का अनोखा कॉम्बिनेशन तैयार किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Virat Kohli Picks the World’s ‘Perfect ODI Batsman
Virat Kohli Picks the World’s ‘Perfect ODI Batsman

Virat Kohli Picks the World’s ‘Perfect ODI Batsman: क्रिकेट की दुनिया में हर बल्लेबाज की अपनी एक खास पहचान होती है। कोई अपनी शानदार स्ट्रेट ड्राइव के लिए जाना जाता है, तो किसी का कवर ड्राइव देखने लायक होता है। कोई तेज कट और स्वीप से गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ाता है, तो किसी के बल्ले से निकला छक्का स्टेडियम की छत तक पहुंच जाता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर इन सभी खूबियों को अलग-अलग महान बल्लेबाजों से लेकर एक ही खिलाड़ी में जोड़ दिया जाए, तो वह कैसा होगा? विराट कोहली ने इसी सवाल का बेहद दिलचस्प जवाब दिया है।

विराट कोहली ने 7 बल्लेबाजों को मिलाकर चुना परफेक्ट ODI बैट्समैन

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज ने एक खास बातचीत में अपने हिसाब से दुनिया का ‘अल्टीमेट ODI बल्लेबाज’ तैयार किया है। इसके लिए कोहली ने क्रिकेट के 7 महान खिलाड़ियों को चुना और उनकी अलग-अलग बल्लेबाजी खूबियों, शॉट्स और फिटनेस को मिलाकर एक ऐसा ड्रीम बैटर बनाया, जिसकी कल्पना किसी भी क्रिकेट फैन को रोमांचित कर सकती है। खास बात यह है कि इस परफेक्ट बल्लेबाज की हर खूबी के पीछे एक अलग दिग्गज का नाम है।

सचिन का स्टेट ड्राइव, सहवाग का कट और द्रविड़ का फ्लिक

विराट कोहली ने जिन सात दिग्गजों की खूबियों को जोड़कर अपना ‘परफेक्ट ODI बल्लेबाज’ तैयार किया है, वह बल्लेबाजी का एक शानदार मिश्रण नजर आता है। इस ड्रीम बैटर के पास सचिन तेंदुलकर की खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव, कुमार संगकारा की क्लासिक कवर ड्राइव, राहुल द्रविड़ का शानदार फ्लिक और वीरेंद्र सहवाग का तेजतर्रार कट है। वहीं मैथ्यू हेडन का स्वीप, क्रिस गेल की जबरदस्त सिक्स-हिटिंग और एबी डिविलियर्स की बिजली जैसी रनिंग इस बल्लेबाज को हर परिस्थिति में खतरनाक बनाने की ताकत देती है। यानी कोहली के इस ‘अल्टीमेट बैटर’ में तकनीक, टाइमिंग, आक्रामकता, पावर और तेजी—बल्लेबाजी की लगभग हर बड़ी खूबी का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

गेल की सिक्स हिटिंग एबिलिटी, एबी की चीते जैसी रनिंग भी शामिल

विराट कोहली का यह चयन सिर्फ महान बल्लेबाजों की पसंद नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट की बल्लेबाजी को समझने का उनका नजरिया भी दिखाता है। उन्होंने एक ऐसे ड्रीम बैटर की कल्पना की है, जिसकी नींव तकनीक, टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स पर टिकी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वही बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में मैच का रुख भी पलट सकता है। सचिन की स्ट्रेट ड्राइव, द्रविड़ का फ्लिक, संगकारा की कवर ड्राइव और सहवाग का कट जहां इस बल्लेबाज को तकनीकी मजबूती देते हैं, वहीं हेडन का स्वीप, गेल की पावर-हिटिंग और डिविलियर्स की तेज रनिंग उसे आधुनिक ODI क्रिकेट का एक संपूर्ण पैकेज बना देती है। यानी कोहली के ‘परफेक्ट बैटर’ में क्लास भी है, पावर भी और रफ्तार भी।

यह भी पढ़े- RCB को बड़ा झटका, चिन्नास्वामी की वो आवाज हमेशा के लिए हुई खामोश; 2008 से पहले ही मैच से था टीम के साथ

 विराट कोहली की परफेक्ट बैटर में नजर आती है क्रिकेट की अच्छी समझ

कोहली की इस पसंद में एक दिलचस्प संतुलन नजर आता है। उन्होंने बल्लेबाजी की बुनियादी और क्लासिक तकनीक के लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों पर भरोसा जताया, तो वहीं जब बात खेल को आक्रामक अंदाज में आगे ले जाने की आई, तो दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों को चुना। यानी इस ड्रीम बल्लेबाज में एक तरफ तकनीक और शॉट्स की शुद्धता है, तो दूसरी तरफ पावर, आक्रामकता, तेजी और फिटनेस का ऐसा मेल है, जो उसे एक संपूर्ण ODI बैटर बनाता है।

  1. स्ट्रैट ड्राइव (Straight Drive): सचिन तेंदुलकर (भारत)
  2. कवर ड्राइव (Cover Drive): कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  3. फ्लिक शॉट (Flick Shot): राहुल द्रविड़ (भारत)
  4. कट शॉट (Cut Shot): वीरेंद्र सहवाग (भारत)
  5. स्वीप शॉट (Sweep Shot): मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
  6. सिक्स-हिटिंग (Six-Hitting Power): क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  7. विकटों के बीच सबसे तेज (Running Between Wickets): एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में