CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

गुजरात की जीत की हैट्रिक, पंजाब की लगातार दूसरी हार; जानें GT vs PBKS मैच का पूरा हाल

IPL 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराया। जानें GT vs PBKS मैच का पूरा लेखा-जोखा।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
GT vs PBKS Match Report
GT vs PBKS Match Report

GT vs PBKS Match Report: IPL 2026 के46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात की इस जीत में जेसन होल्डर सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्होंने लगातार तीसरा मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, पंजाब को लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी। 

पंजाब की शुरुआत खराब, शेडगे-स्टोइनिस ने संभाली पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ओवर में ही प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली के विकेट गंवा दिए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर 19 रन ही बना सके, जबकि नेहल वढेरा खाता भी नहीं खोल पाए। पंजाब का स्कोर एक समय 47 रन पर 5 विकेट था।

यहां से सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभाला। शेडगे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन की उपयोगी पारी खेली। आखिरी ओवरों में मार्को जानसेन ने 11 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को 163 तक पहुंचाया। गुजरात की ओर से होल्डर के अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान को एक विकेट मिला। 

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 भारतीय, केएल राहुल की भी हुई एंट्री

साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई गुजरात को जीत

164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी बहुत मजबूत नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि साई सुदर्शन और जोस बटलर ने पारी को स्थिर किया। बटलर ने 26 रन बनाए, जबकि सुदर्शन ने 41 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली। मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर ने गुजरात की टीम को मैच में बनाए रखा। उन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। 

आखिरी ओवरों में पंजाब ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन सुंदर और अरशद खान ने संयम के साथ लक्ष्य पूरा कर दिया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मार्को जानसेन और मार्कस स्टोइनिस को 1-1 सफलता मिली। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 285 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में