CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

हरभजन सिंह ने KKR से 25 करोड़ी कैमरन ग्रीन को प्लेइंग-11 से बाहर करने की दी सलाह, बताई खास वजह

IPL 2026: KKR की लगातार हार के बाद हरभजन सिंह ने 25.20 करोड़ के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को प्लेइंग-11 से बाहर करने की सलाह दी है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Harbhajan Singh Statement on Cameron Green
Harbhajan Singh Statement on Cameron Green

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। इसे देखते हुए हरभजन सिंह ने KKR को अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को प्लेइंग-11 से बाहर करने की सलाह दी है। भज्जी का मानना है कि ग्रीन टीम की प्लेइंग-11 में फिट नहीं बैठते।

बता दें कि कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने ग्रीन को IPL के 19वें सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने दल में शामिल किया था, लेकिन अब तक वो मौजूदा टूर्नामेंट में 25 रन भी नहीं बना सके। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सवालों के घेरे में है। 

कैमरन ग्रीन की जगह टिम सेफर्ट को दो मौका- हरभजन 

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरे मानना है कि ग्रीन इस टीम की प्लेइंग-11 में फिट नहीं बैठते, क्योंकि वो गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। KKR को उनको बाहर करके टिम सेफर्ट को अंतिम एकादश में शामिल करने की जरूरत है और उन्हें ओपन करने की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और बल्लेबाज के तौर पर टीम के पास उनसे बेहतर सेफर्ट और रोवमैन पॉवेल जैसे विकल्प मौजूद हैं।'

IPL में ग्रीन गेंदबाजी क्यों नहीं रहे?

IPL 2026 के शुरुआती मैचों ग्रीन को गेंदबाजी करने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मना किया हुआ है, क्योंकि उन्हें पीठ में चोट लगी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड द्वारा उन्हें 10-12 दिनों तक आराम करने की सलाह मिली हुई थी। KKR की टीम मैनेजमेंट को इसके बारे में पहले से पता था। ग्रीन ने नेट्स में गेंदबाजी करनी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि वो कुछ मैचों के बाद गेंदबाजी करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: ZIM vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम 12 सालों बाद जिम्बाब्वे की धरती पर खेली ODI, 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल हुआ जारी

वहीं, अगर उनके बल्लेबाजी में प्रदर्शन की बात करें, तो ग्रीन ने MI के विरुद्ध 18 और SRH के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाए थे। KKR के लिए ग्रीन को खिलाना कहीं न कहीं एक मज़बूरी भी लग रही है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर इतना बड़ा निवेश जो किया है। 

KKR का अगला मुकाबला किस टीम से है? 

अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम IPL 2026 में अपना अगला मैच अब 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स के विरुद्ध है। कोलकाता की टीम ये मुकाबला भी अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स पर खेलेगी। रहाणे एंड कंपनी की कोशिश इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपना जीत का खाता खोलने की होगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में