CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

Hardik Pandya की दूसरी शादी की खबर ने मचाई हलचल, Mahieka Sharma संग 22 मई को फेरे लेने का दावा कितना सच?

IPL 2026 के बीच दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से 22 मई को शादी कर सकते हैं, जानें वायरल खबर का पूरा सच।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Hardik Pandya and Mahieka Sharma marriage 22nd May Udaipur
Hardik Pandya and Mahieka Sharma marriage 22nd May Udaipur

Hardik Pandya-Mahieka Sharma's wedding rumour fact check: आईपीएल (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मैदान के अंदर हों या बाहर, हार्दिक किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। फिलहाल स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण MI के लिए पिछले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए हैं, लेकिन हाल ही में उनके प्रैक्टिस से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर उनकी जल्द वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच हार्दिक पांड्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। दावा है कि वह 22 मई को उदयपुर में माहिका शर्मा से शादी करने वाले हैं। अब इस वायरल खबर की सच्चाई क्या है, आइए जानते हैं।

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा की शादी की खबर कितनी सच?

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी को लेकर जो दावा वायरल हो रहा है, उसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इनकी तरफ से या दोनों के परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में 22 मई को उदयपुर में शादी वाली बात को फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया दावा माना जा रहा है। जब तक किसी भरोसेमंद सूत्र या खुद हार्दिक की ओर से इस पर पुष्टि नहीं होती, तब तक इस खबर को कंफर्म मानना सही नहीं होगा।

कैसे शुरू हुई हार्दिक-माहिका की शादी की चर्चा

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ फैन अकाउंट्स ने दावा किया कि हार्दिक पांड्या 22 मई को उदयपुर में माहिका शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद दोनों की शादी की चर्चा तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे हार्दिक के मुंबई इंडियंस के लिए हाल के मैचों में नहीं खेलने से भी जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा या किसी भरोसेमंद स्रोत की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हार्दिक पांड्या की पहली शादी सर्बियाई एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेंकोविक से हुई थी। दोनों ने 2020 में शादी की थी और बाद में उदयपुर में भी ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी की थी। हार्दिक और नताशा के बेटे का नाम अगस्त्य है। हालांकि, साल 2024 में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आईं और फिर 18 जुलाई को दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया। अलग होने के बाद भी हार्दिक अपने बेटे का काफी ख्याल रखते हैं और कुछ समय पहले उसे एक महंगी कार भी गिफ्ट की थी। 

यह भी पढ़ें: LSG से हार के बाद भी CSK की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार? एक क्लिक में जानें पूरा समीकरण

तलाक के बाद, हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया से भी जुड़ा था लेकिन दोनों ने सार्वजानिक तौर पर रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। इसके बाद, हार्दिक की लाइफ में माहिका शर्मा की एंट्री हुई, जो पेशे से मॉडल हैं। माहिका के साथ हार्दिक ने कुछ समय में ही अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया और अपने परिवार से अलग होकर उनके साथ ही रहते हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में