ताजा खबर

IPL 2027 में पंजाब किंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनते हार्दिक पंड्या! MI की एक शर्त ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने बदले में यशस्वी जायसवाल और जोफ्रा आर्चर की मांग की थी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
IPL 2027 Hardik Pandya Trade in RR
IPL 2027 Hardik Pandya Trade in RR

IPL 2027 Hardik Pandya Trade in RR: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो क्रिकेट फैंस को हैरान कर सकती है। जिस स्टार ऑलराउंडर को अब पंजाब किंग्स की जर्सी में देखने की चर्चा है, वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी बन सकते थे। इतना ही नहीं, राजस्थान उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने के इरादे से अपने साथ जोड़ना चाहती थी। लेकिन मुंबई इंडियंस की एक ऐसी मांग सामने आई, जिसने पूरी डील पर ब्रेक लगा दिया।

राजस्थान रॉयल्स के निशाने पर थे हार्दिक पांड्या

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पंड्या को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की प्रबल दावेदार थी। इस डील को आगे बढ़ाने के लिए RR के मालिक और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा बेंगलुरु तक पहुंचे थे। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक के बदले ऐसी मांग रख दी, जिसे पूरा करना राजस्थान के लिए आसान नहीं था।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हार्दिक के बदले मुंबई ने मांग लिए यशस्वी और आर्चर

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या के बदले राजस्थान रॉयल्स से यशस्वी जायसवाल और जोफ्रा आर्चर को देने की मांग की थी। यानी मुंबई सिर्फ एक खिलाड़ी के बदले दो बड़े मैच विनर चाहती थी। राजस्थान के सामने मुश्किल यह थी कि यशस्वी और आर्चर दोनों ही उसकी टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में RR ने मुंबई की इस मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और देखते ही देखते हार्दिक को राजस्थान में लाने की संभावित डील खत्म हो गई।

यशस्वी और आर्चर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी RR

दरअसल, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह टीम को टॉप ऑर्डर में विस्फोटक शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं। दूसरी तरफ जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार और विकेट लेने की क्षमता से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देते हैं। दोनों खिलाड़ियों को एक साथ गंवाना राजस्थान के लिए टीम का संतुलन बिगाड़ने जैसा होता।

यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए चुना नया कप्तान! इस दिग्गज को मिलेगी टीम की कमान

यही वजह रही कि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस की शर्त के आगे झुकने के बजाय इस बातचीत से पीछे हटना बेहतर समझा। अगर यह डील पूरी हो जाती तो IPL 2027 में हार्दिक पंड्या राजस्थान की जर्सी में नजर आ सकते थे।

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल सकते थे हार्दिक

हार्दिक पंड्या को राजस्थान रॉयल्स से जोड़ने के पीछे सिर्फ उनकी ऑलराउंड क्षमता ही वजह नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम उन्हें कप्तानी के विकल्प के तौर पर भी देख रही थी। IPL 2026 में राजस्थान के प्रदर्शन के बाद रियान पराग की कप्तानी को लेकर सवाल उठे थे। ऐसे में हार्दिक जैसा अनुभवी कप्तान टीम के लिए एक बड़ा विकल्प बन सकता था।

हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन यानी 2022 में आईपीएल खिताब जीता था। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी भी संभालने का अनुभव रखते हैं। राजस्थान को एक भारतीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर की भी तलाश थी। ऐसे में हार्दिक का टीम में आना कई जरूरतों को एक साथ पूरा कर सकता था।

हालांकि, मुंबई इंडियंस की भारी मांग ने इस संभावित ट्रेड को अंजाम तक नहीं पहुंचने दिया। अब हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के साथ नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं। लेकिन अगर मुंबई और राजस्थान के बीच यह डील फाइनल हो जाती, तो IPL 2027 की सबसे बड़ी तस्वीर कुछ और ही होती।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में