ताजा खबर

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए चुना नया कप्तान! इस दिग्गज को मिलेगी टीम की कमान

Mumbai Indians Captain IPL 2027: हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद क्या रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई की कप्तानी? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Who will lead Mumbai Indians in IPL 2027
Who will lead Mumbai Indians in IPL 2027

Who will lead Mumbai Indians in IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलना तय है। पिछले कुछ सीजन से टीम की कप्तानी को लेकर चल रही चर्चा अब एक बार फिर तेज हो गई है। फ्रेंचाइजी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच नए कप्तान को लेकर अटकलें शुरू कर दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट के बाद जिस खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह पहले भी इस टीम को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बना चुका है।

कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान?

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को ट्रेड करके पंजाब किंग्स के साथ भेज दिया है। हार्दिक साल 2024 से मुंबई की कप्तानी कर रहे थे। ऐसे में उनके टीम से जाने के बाद अब फ्रेंचाइजी को अगले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश है। हार्दिक ने मुंबई की कप्तानी उस समय संभाली थी, जब रोहित शर्मा को इस जिम्मेदारी से हटाया गया था। उनके जाने के बाद एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

मुंबई इंडियंस ने दिया कप्तानी को लेकर बड़ा हिंट

कप्तानी को लेकर चल रही इन अटकलों के बीच मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक खिलाड़ी के हाथ में टीम की कैप नजर आ रही है। फ्रेंचाइजी ने इस पोस्ट के जरिए फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, पोस्ट में किसी खिलाड़ी का नाम लेकर कप्तानी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फैंस इसे नए कप्तान के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

एक तस्वीर पोस्ट कर बढ़ाई उत्सुकता, रोहित शर्मा के कप्तान बनने की चर्चा

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का नाम चर्चा में आ गया है। फैंस का मानना है कि हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई एक बार फिर हिटमैन को टीम की कमान सौंप सकती है। रोहित के पास कप्तानी का लंबा अनुभव है। उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। यही वजह है कि अगले सीजन के लिए उनकी कप्तानी में वापसी की संभावना को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

यह भी पढ़े- IPL 2027 Auction: ऑक्शन में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा! बाप-बेटे की जोड़ी ने कराया नाम रजिस्टर

ऑक्शन से पहले कप्तानी पर हो सकता है बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस के पास 16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन से पहले अपनी कप्तानी की रणनीति स्पष्ट करने का मौका है। हार्दिक के जाने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम का हिस्सा बने हैं, लेकिन कप्तानी की रेस में सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा को लेकर ही हो रही है।

हालांकि, फिलहाल मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पोस्ट को सिर्फ एक संकेत के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अब देखना दिलचस्प होगा कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस IPL 2027 में एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताती है या किसी दूसरे खिलाड़ी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में