CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

गुजरात टाइटंस में लौटना चाहते थे हार्दिक! लेकिन रख दी ऐसी शर्त कि फ्रेंचाइजी ने ठुकराया ऑफर

भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के आईपीएल में ट्रेड होने की खबरों के बीच अब एक और चौंकानें वाली रिपोर्ट सामने आ रही है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mumbai Indians Captain Hardik Pandya
Mumbai Indians Captain Hardik Pandya

Gujarat Titans rejected Hardik Pandya's offer:  जिस टीम को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन का तमगा दिया, जिस टीम के नाम के साथ हार्दिक पंड्या की जड़े जुड़ी हुई हैं, उस टीम को पहले तो दगा देकर भाग निकले और अब फिर से उसी टीम में लौटने की चाहत.... लेकिन डिमांड ही कुछ ऐसी कर डाली कि गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पंड्या के ऑफर को पूरी तरह से ठुकरा दिया है।

हार्दिक पंड्या के ट्रेड में हुई गुजरात टाइटंस की एन्ट्री

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की विदाई की खबरें जोरों पर रही हैं। मुंबई पलटन अपने कप्तान से छुटकारा चाहती है, तो वहीं हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सनसनी मचा दी है।

हार्दिक को GT लेने को तैयार, लेकिन कप्तानी के ऑफर को ठुकराया

एक तरफ ट्रेड की चर्चा के बीच मुंबई इंडियंस ने पिछले ही दिनों ये साफ कर दिया है कि अभी तक उन्होंने किसी तरह से हार्दिक के ट्रेड का प्रोसेस शुरू नहीं किया है, लेकिन इसी बीच अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ने का ऑफर दिया है, लेकिन उन्होंने टीम की कप्तानी की शर्त सामने रख दी, जिसे गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह से ठुकरा दी है।

यह भी पढ़े- IND vs SL: गॉल में टीम इंडिया की राह में रोड़ा हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हें रोक लिया तो मैच अपनी मुट्ठी में!

हार्दिक ने रखी थी GT में कप्तानी की शर्त, फ्रेंचाइजी ने किया इनकार

इंडियन एक्सप्रेस में की रिपोर्ट की माने तो मुंबई इंडियंस के कप्तानहार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी से घर वापसी की बात की थी, साथ ही उन्होंने टीम की कप्तानी की डिमांड की थी। ऐसे में ये बात बनती-बनती रह गई, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने अपने पूर्व कप्तान के इस ऑफर से साफ तौर पर इनकार कर दिया। 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम हार्दिक पंड्या को अपने साथ करने के लिए भी तैयार है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से कप्तानी करने की बात रखी तो फ्रेंचाइजी ने इसे लेकर दो-टूक अंदाज में बोल दिया कि ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि उनके पास शुभमन गिल के रूप में एक अच्छा युवा कप्तान है।

इंडियन एक्सप्रेस की हैरान करने वाली रिपोर्ट

हार्दिक पंड्या के इस मामले को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा,

 "फ्रेंचाइजी (गुजरात टाइटंस) को उनके कमबैक से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने अपने कप्तान शुभमन गिल से इस विषय में चर्चा की थी और गिल भी उन्हें फ्रेंचाइजी में वापस लाने के ऑफर से सहमत थे। हालांकि, जब कप्तानी की शर्त सामने रखी गई, तो सभी लोगों ने इनकार कर दिया।"

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में