CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL: गॉल में टीम इंडिया की राह में रोड़ा हैं ये 2 खिलाड़ी, इन्हें रोक लिया तो मैच अपनी मुट्ठी में!

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है, जहां 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Sri Lanka Cricket team
Sri Lanka Cricket team

India vs Sri Lanka Galle Test Match: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है। गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ना सिर्फ शुभमन की सेना तैयार है, बल्कि धनंजय डी सिल्वा के धाकड़ भी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं और वो मैदान मारने के लिए उत्सुक हैं।

गॉल में टीम इंडिया के सामने चुनौती नहीं है आसान

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में मुकाबला सिर्फ 22 गज की पिच पर नहीं होगा, बल्कि असली जंग उन खिलाड़ियों के बीच होगी जो एक पल में मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं। टीम इंडिया के सामने श्रीलंका की चुनौती आसान बिल्कुल नहीं होने वाली, खासकर गॉल की परिस्थितियों में। यहां एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है।

श्रीलंका के दो ग्लैडिएटर्स बन सकते हैं राह का रोड़ा

गॉल में होने वाले पहले मुकाबले में श्रीलंका के दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर टीम इंडिया को सबसे ज्यादा नजर रखनी होगी। ये दोनों अपने प्रदर्शन से भारत की मुश्किलें बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। अगर भारतीय टीम ने इन ‘ग्लैडिएटर्स’ का तोड़ निकाल लिया, तो गॉल में जीत की राह काफी आसान हो सकती है। तो चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं आखिर कौन हैं श्रीलंका के ये दो खिलाड़ी और क्यों इनके खिलाफ बनाई गई रणनीति तय कर सकती है भारत की जीत-हार?

गॉल में खूब गरजता है दिनेश चांडीमल का बल्ला

सबसे पहले बात करते हैं श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांडीमल की, जिनका गॉल क्रिकेट ग्राउंड से बेहद खास रिश्ता रहा है। लंबे समय तक श्रीलंका के लिए विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभालने वाले चंडीमल अब टीम में मुख्य रूप से बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं और आमतौर पर नंबर-3 या नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी चुनौती और भी बड़ी हो सकती है।

गॉल में चंडीमल के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि यह मैदान उन्हें कितना रास आता है। उन्होंने यहां अब तक 44 पारियों में 1,979 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका शानदार बल्लेबाजी औसत करीब 55 का रहा है। गॉल में प्रदर्शन के मामले में चंडीमल इस मैदान के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। ऐसे रिकॉर्ड को देखते हुए साफ है कि अगर टीम इंडिया को गॉल में जीतना है तो दिनेश चांडीमल को रोकना होगा। 

गॉल में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली हैं प्रभात जयसूर्या

अगर दिनेश चंडीमल गॉल में श्रीलंका की बल्लेबाजी का मजबूत हथियार हैं, तो प्रभात जयसूर्या गेंद से भारत की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इस फिरकी गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में कदम भले ही 30 साल की उम्र के बाद रखा, लेकिन डेब्यू के बाद उन्होंने जिस तरह अपनी छाप छोड़ी, वह बहुत खास रही है, जहां श्रीलंकाई परिस्थितियों में उनकी स्पिन गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।

यह भी पढ़े- रोहित शर्मा ने चुना क्रिकेट के बाद नया रास्ता, TV पर अपने शो से करेंगे धमाकेदार डेब्यू

गॉल की बात करें तो यहां जयसूर्या के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। उन्होंने इस मैदान पर महज 11 टेस्ट मैचों में 81 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस रिकॉर्ड के साथ वह गॉल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। इतना ही नहीं, वह यहां 9 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जयसूर्या के टेस्ट करियर में अब तक कुल 125 विकेट हैं और इनमें से 81 विकेट अकेले गॉल के मैदान पर आए हैं। यानी उनके कुल टेस्ट विकेटों का बड़ा हिस्सा इसी मैदान से आया है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि गॉल के इस ‘स्पिन मास्टर’ को कैसे रोका जाए।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में