CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रोहित शर्मा ने चुना क्रिकेट के बाद नया रास्ता, TV पर अपने शो से करेंगे धमाकेदार डेब्यू

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के बाद एब एक नए रूप में नजर आने वाले हैं, जल्द ही वो नई पारी का डेब्यू करेंगे।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma's new Avatar
Rohit Sharma's new Avatar

Rohit Sharma's new Avatar: क्रिकेट के मैदान पर अपनी खतरनाक बल्लेबाजी और कप्तानी से करोड़ों फैंस के दिनों पर राज करने वाले भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। हिटमैन ने क्रिकेट के बाद  अब एक नए सफर पर चलने का फैसला कर दिया है और जल्द ही अपनी नई पारी शुरु करने जा रहे हैं।

हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीमके सिक्सर किंग रोहित शर्मा ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। सबसे अलग बात ये है कि रोहित किसी दूसरे शो का हिस्सा बनकर नहीं, बल्कि अपने खुद के शो के साथ हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। रोहित के इस नए सफर की जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्सुकता है।

फिलहाल वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव

रोहित शर्मा फिलहाल भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोहित ने शानदार शतक लगाकर अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया था। हालांकि, क्रिकेट के दूसरे फॉर्मेट में रोहित अब नजर नहीं आते।

रोहित ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जबकि इससे पहले साल 2024 में उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब उनका पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर है। लेकिन इसी बीच हिटमैन ने अपने करियर की एक नई पारी शुरू करने की तैयारी कर ली है।

सोनी टीवी के एक शो में जलवा बिखेरेंगे रोहित

रोहित शर्मा अब सोनी टीवी के जरिए हिंदी मनोरंजन जगत में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोहित अपना खुद का शो लेकर टीवी की दुनिया में कदम रखेंगे। यानी जिस खिलाड़ी ने सालों तक क्रिकेट के मैदान पर फैंस का मनोरंजन किया, अब वही रोहित शर्मा TV स्क्रीन पर अपने अंदाज में दर्शकों से रूबरू होते नजर आएंगे। उनके इस नए शो को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोनी टीवी की ओर से जारी किए गए टीजर ने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े- भारत से 3-0 से हारी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, अगले साल मचाएगी धमाल

टीजर आया सामने, हिटमैन का नया रोल

कुछ दिन पहले सोनी टीवी ने एक टीजर जारी किया था, जिसमें रोहित शर्मा मनोरंजन की दुनिया में अपने डेब्यू का संकेत देते हुए नजर आए थे। टीजर में रोहित अपने फैंस के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान एक फैन ने उनसे उनका मशहूर डायलॉग “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा” बोलने की फरमाइश भी की। रोहित का यह डायलॉग क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसे में टीवी के टीजर में इसका इस्तेमाल होते ही सोशल मीडिया पर भी रोहित के नए शो को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

शो में और भी बड़ी सेलिब्रिटिज आएंगी नजर

सोनी टीवी ने अपने नए शो की सीरीज को लेकर भी जानकारी साझा की है। इस नई लाइनअप में रोहित शर्मा के अलावा मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम नजर आएंगे। अभिनेता अजय देवगन क्राइम पेट्रोल को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे, जबकि दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित केबीसी मराठी में नजर आएंगी। यानी सोनी टीवी की नई सीरीज में क्रिकेट, बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया के कई बड़े चेहरे दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसी लाइनअप में रोहित शर्मा की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है।

टैग:Rohit Sharma
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में