CSE
Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%Toss Index588.7 +1.56%Match Index684.6 +4.27%TIX-SAWT26104.2 +4.16%TIX-SATO26103.4 +4.16%TIX-CPL2666.1 +1.56%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3606 GAW vs TKR +0.00%M3605 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3604 NAM vs SA +4.27%M3603 BT vs SNP −1.98%M3602 GAW vs SLK −0.17%M3601 NAM vs SA +4.27%M3600 GAW vs ABF −3.73%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%
ताजा खबर

ENG vs IND: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा वनडे सीरीज से बाहर; जानिए क्या है वजह

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से हर्षित राणा बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

Harshit Rana out from ENG vs IND ODI Series due to hamstring injury
Harshit Rana out from ENG vs IND ODI Series due to hamstring injury

Harshit Rana ENG vs IND ODI Series: इंग्लैंड दौरे पर भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला साउथैम्पटन में खेल रहा है। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज हर्षित राणा प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि इसकी जानकारी BCCI ने पहले ही दे दी थी। हर्षित को तीसरे टी20आई में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, इसी वजह से अंतिम दो टी20आई से बाहर हो गए। हालांकि, उम्मीद थी कि 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में यह पेसर जरूर नजर आएगा लेकिन अब हर्षित के वनडे सीरीज से भी बाहर होने की खबर आ रही है। 

हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को अभ्यास मैच के दौरान इंजरी हुई थी। इसके बाद, उन्हें लगभग चार महीने तक बाहर रहना पड़ा। इस दौरान वर्ल्ड कप के साथ-साथ उन्होंने आईपीएल 2026 भी मिस किया। अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे के लिए उन्होंने स्क्वाड में वापसी की लेकिन प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाए। हालांकि, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हर्षित पहले ही टी20 स्क्वाड में चुन लिया गया था। वहीं, बाद में वनडे टीम में शामिल किया गया लेकिन अब चोट ने इस फॉर्मेट में उनकी वापसी का इंतजार बढ़ा दिया है। 

हर्षित राणा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट 

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हर्षित राणा की बाइसेप्स फेमोरिस मांसपेशी में ग्रेड 1 का टियर (चोट) है। राणा का ध्यान अब फिर से ठीक होने पर है। तेज गेंदबाज बेंगलुरु में 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' में जांच से गुजरेगा, जहां BCCI की मेडिकल टीम हैमस्ट्रिंग की चोट की गंभीरता का पता लगाएगी और उनके रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार करेगी, जिसके बाद उनकी वापसी की समय-सीमा तय की जाएगी।

टीम इंडिया को हर्षित राणा के बाहर होने से लगा बड़ा झटका 

इंग्लैंड के खिलाफ हर्षित राणा का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी की गैरमजूदगी में हर्षित से तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान की उम्मीद लगाई जा रही थी। उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत के कारण भारत को कुलदीप यादव को खिलाने का विकल्प मिल जाता लेकिन अब कप्तान शुभमन गिल के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

स्क्वाड में शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे भी मौजूद हैं लेकिन ये दोनों ही गेंदबाजी से ज्यादा विश्वास नहीं देते हैं। इसी वजह से प्लेइंग XI में दुबे और शेडगे को मौका मिलेगा, ये भी एक बड़ा सवाल है। 

यह भी पढ़ें: ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे पांचवां T20I, जानिए प्लेइंग XI से ड्रॉप किए जाने की वजह

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में