CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे पांचवां T20I, जानिए प्लेइंग XI से ड्रॉप किए जाने की वजह

ENG vs IND 5th T20I: साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से ड्रॉप कर दिया गया। जानिए उन्हें किस वजह से बाहर किया गया और उनकी जगह किस खिलाड़ी ने ली।

Vaibhav Sooryavanshi India Playing XI ENG vs IND 5th T20I
Vaibhav Sooryavanshi India Playing XI ENG vs IND 5th T20I

Vaibhav Sooryavanshi dropped from Playing XI: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर से टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम रहा, जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

सीरीज हार जाने की वजह से अंतिम मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी। ऐसा ही देखने को मिला और श्रेयस ने दो बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि वैभव सूर्यवंशी भी नहीं खेल रहे हैं। पांचवें मैच से वैभव सूर्यवंशी के अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी बाहर किया गया है। 

पांचवें टी20आई में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिली जगह?

15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के कारण आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी चुना गया था। हालांकि, आयरलैंड सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना भी हुई। इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भी वैभव को नहीं खिलाया गया था लेकिन संजू सैमसन के तीन पारियों में फ्लॉप होने के कारण बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी को मैनचेस्टर में डेब्यू का मौका मिला। 

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी भी मौकों का फायदा नहीं उठा पाए और तीन पारियों में 42 रन ही बना पाए। इसी वजह से माना जा रहा था कि उन्हें अंतिम मैच में ड्रॉप किया जा सकता है और कुछ ऐसा ही हुआ। अय्यर ने बताया कि वैभव की जगह संजू सैमसन आए हैं। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को सूर्यांश शेडगे ने रिप्लेस किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह वह समय है जब हमें यह आजमाना चाहिए कि एक टीम के तौर पर हमारे लिए आगे क्या सबसे अच्छा रहेगा। इसलिए, उसी के आधार पर हमने यह फैसला किया।

वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मिला मौका 

साउथैम्पटन में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में संजू सैमसन ने रिप्लेस किया है, जो अपनी पिछली तीन पारियों में सिर्फ 6 रन ही बना सके थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया है और एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी ड्रॉप किए जाने की बात चल रही है। अगर संजू ने पांचवें मैच में अच्छी पारी खेली तो फिर आगे के लिए उनकी राह आसान हो सकती है। 

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई के लिए भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: BBL की भारत में एन्ट्री, क्या अब ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा IPL का शोर? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया खुला ऑफर

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में