T20I इतिहास के 5 सबसे हाई-स्कोरिंग मुकाबले, एक मैच में बने 517 रन; लिस्ट में भारत के 3 मैच!
क्रिकेट के खेल में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है। जहां टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कईं बार दोनों ही टीमों के द्वारा हाई स्कोरिंग मैच हुए हैं और रनों की बारिश देखने को मिली है।

Highest match-aggregates Men’s T20Is:टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने कई बार ऐसे मुकाबले दिए हैं, जहां रनों की बरसात के सामने गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। कहीं 500 से ज्यादा रन बने, तो कहीं आखिरी ओवर तक रोमांच देखने को मिला। खूब रोमांच के बीच कईं बार टारगेट चेज हुआ, तो कुछ बार रनचेज होने से बाल-बाल बचा है, लेकिन रनों का अंबार लगा है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मेंस कैटेगरी में 5 सबसे हाई स्कोरिंग मैच के बारे में।
#1. दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – 517 रन (सेंचुरियन, 2023)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे ज्यादा रन वाले मुकाबलों में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में खेला गया मैच पहले स्थान पर है। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 517 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 258 रन बनाए। जॉनसन चार्ल्स ने 46 गेंदों पर 118 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 11 छक्के शामिल थे। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 259 रन बना लिए। क्विंटन डी कॉक ने 44 गेंदों पर 100 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उस समय का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया।
#2. भारत बनाम वेस्टइंडीज – 501 रन (रांची, 2026)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेला गया मुकाबला भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के ऐतिहासिक रन-फेस्ट में शामिल हो गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर नाबाद 44 रन का योगदान दिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 252 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। शाई होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों टीमों के कुल 501 रन बने।
#3. भारत बनाम इंग्लैंड – 499 रन (मुंबई, 2026) T20WC 2026 सेमीफाइनल
भारत और इंग्लैंड के बीच 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भी इस सूची में शामिल है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल 499 रन बनाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने भारतीय पारी में अहम भूमिका निभाई और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी समय तक दबाव बनाए रखा। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 246 रन बना सकी और भारत ने यह रोमांचक मुकाबला 7 रन से जीतकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। यह मैच पुरुष टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे ज्यादा कुल रन वाला मुकाबला भी बना।
यह भी पढ़े- T20I के 5 सबसे बड़े रन चेज, हाई स्कोर देखकर आप रह जाएंगे हैरान
#4. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 496 रन (तिरुवनंतपुरम 2026)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में 2026 में खेले गए मुकाबले में एक हाई स्कोरिंग फाईट देखने को मिली थी। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में ईशान किशन के जबरदस्त शतक (43 गेंद 103 रन) और सूर्यकुमार यादव की 30 गेंद में 63 रन की विस्फोटक पारी की मदद से भारत ने पहले खेलते हुए 271 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने फिन एलन के 38 गेंद में 80 रन की मदद से पूरी कोशिश की लेकिन 225 रन पर टीम ऑल आउट हो गई और इस मुकाबले को भारत ने 46 रन से तो जीता, लेकिन मैच में 496 रन बन गए।
#5. वेस्टइंडीज बनाम भारत – 489 रन (लॉडरहिल, 2016)
वेस्टइंडीज और भारत के बीच 2016 में लॉडरहिल में खेला गया मुकाबला टी20 क्रिकेट के यादगार मैचों में से एक है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 245 रन बनाए। एविन लुईस ने 49 गेंदों पर 100 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 33 गेंदों पर 79 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 51 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला सिर्फ 1 रन से जीत लिया। दोनों टीमों ने मिलकर 489 रन बनाए और उस समय यह किसी टी20 मैच का सबसे बड़ा कुल स्कोर था।




