CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

T20I के 5 सबसे बड़े रन चेज, हाई स्कोर देखकर आप रह जाएंगे हैरान

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से एक हाई स्कोरिंग फाईट देखने को मिली है। जहां कुछ मौकों पर बड़े-बड़े स्कोर चेज हुए हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Highest targets chased down in Men’s T20Is
Highest targets chased down in Men’s T20Is

Highest targets chased down in Men’s T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े स्कोर बनाना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है रनों के पहाड़ को पार करके जीत हासिल करना। इस फॉर्मेट में कई टीमों ने असंभव दिखने वाले लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 259 रन का ऐतिहासिक रन चेज हो या भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का 250 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करना, इन मुकाबलों ने दिखाया है कि टी20 क्रिकेट में आखिरी गेंद तक कुछ भी संभव है। आइए नजर डालते हैं मेंस के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े सफल रन चेज की टॉप-5 लिस्ट पर।

#1. दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज- 259 रन (2023)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज दक्षिण अफ्रीका के नाम है। 26 मार्च 2023 को वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 258 रन बनाए। जॉनसन चार्ल्स ने महज 46 गेंदों में 118 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि काइल मेयर्स ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के 44 गेंदों में 100 रन और रीजा हेंड्रिक्स के 28 गेंदों में 68 रन की बदौलत मुकाबला पलट दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 152 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 259 रन बना लिए और 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की

#2. वेस्टइंडीज बनाम भारत- 250 रन (2026)

वेस्टइंडीज ने 9 अक्टूबर 2026 को रांची में भारतीय टीम के खिलाफ 250 रन का लक्ष्य हासिल करके टी20 इंटरनेशनल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन बनाए थे। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शुरुआती ओवर में दो विकेट गंवाने के बावजूद शानदार वापसी की। कप्तान शाई होप ने 45 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन बनाए। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 250 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। 

#3. ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- 244 (2018)

ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल करके उस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया था। ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन बनाए। मार्टिन गप्टिल ने 49 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कॉलिन मुनरो ने 33 गेंदों में 76 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 244 रन चाहिए थे और टीम ने डार्सी शॉर्ट के 76 रन तथा डेविड वॉर्नर के 59 रन की मदद से लक्ष्य का पीछा तेज गति से किया। ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले ने टी20 क्रिकेट में बड़े लक्ष्य का पीछा करने की संभावनाओं को नई पहचान दी।

#4. बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर - 244 रन (2025)

बुल्गारिया ने 2025 में जिब्राल्टर के खिलाफ बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 244 रन का लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। जिब्राल्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन बनाए। फिलिप राइक्स ने 33 गेंदों में 73 रन, जबकि कप्तान इयान लैटिन ने 28 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में बुल्गारिया की ओर से ईसा ज़ारू, मिले́n गोगेव और मनन बशीर ने तूफानी पारियां खेलीं। ज़ारू ने 24 गेंदों में 69 रन, गोगेव ने 27 गेंदों में 69 रन और बशीर ने केवल 21 गेंदों में 70 रन बनाए। इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत बुल्गारिया ने 4 विकेट खोकर 244 रन बना लिए और 34 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया बनी ‘जख्मी फौज’! 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, रोहित शर्मा की चोट पर भी बड़ा खुलासा

#5. बुल्गारिया बनाम सर्बिया - 243 रन (2022)

बुल्गारिया का नाम इस सूची में दो बार शामिल है। जून 2022 में सर्बिया के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम ने 243 रन का लक्ष्य हासिल किया था। सर्बिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 242 रन बनाए। इतने बड़े स्कोर के बावजूद बुल्गारिया ने दबाव में बिखरने के बजाय आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। लेस्ली डनबर ने महज 50 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने मुकाबले का रुख बुल्गारिया की ओर मोड़ दिया। टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 246 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के साथ बुल्गारिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े सफल रन चेज में अपना नाम दर्ज करा लिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में