CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान, 3 देशों के इन 12 शहरों में गूंजेगा ODI World Cup 2027 का शोर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
ICC ODI World Cup 2027 Venues
ICC ODI World Cup 2027 Venues

ICC ODI World Cup 2027 Venues: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार अब धीरे-धीरे और रोमांचक होता जा रहा है। हर चार साल में होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट अगले साल अफ्रीका की सरजमीं पर खेला जाएगा। इसी बीच आईसीसी ने तैयारियों को नई रफ्तार देते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का हुआ ऐलान

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आखिरकार वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का खुलासा कर दिया है। अब यह साफ हो गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जंग किन-किन शहरों और मैदानों पर लड़ी जाएगी। इस ऐलान के साथ ही फैंस के बीच वर्ल्ड कप का उत्साह कई गुना बढ़ गया है।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 स्टेडियम का हुआ चयन

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 30 जुलाई की रात को वेन्यू घोषित कर दिए हैं। इन 3 देशों के 12 शहरों को वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए चुना गया है। जिसमें सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के 8 वेन्यू को चुना गया है, तो वहीं 3 स्टेडियम जिम्बाब्वे के होंगे और नामीबिया का एक शहर शामिल किया गया है।  

दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया का 1 वेन्यू पर लगी मुहर

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के जिन प्रमुख शहरों को मेजबानी मिली है उनमें जोहानसबर्ग, केपटाउन, डरबन, प्रिटोरिया, पार्ल, ब्लोएमफोंटेन, ग्केबेरहा (पोर्ट एलिजाबेथ) और किम्बरली शामिल हैं। ये सभी मैदान पहले भी बड़े ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुके हैं और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़े- मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को रिलीज करने का ठाना, अब वो 3 फ्रेंचाइजी जो इस स्टार ऑलराउंडर को करना चाहते हैं हासिल

वहीं जिम्बाब्वे को भी इस बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यहां हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स में मुकाबले खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे लंबे समय बाद इतने बड़े ICC इवेंट की मेजबानी करेगा, जिससे वहां के क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

नामीबिया में पहले इंटरनेशनल स्टेडियम का किया गया उद्घाटन

सबसे खास कहानी नामीबिया की है। नामीबिया को पहली बार मेंस वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। राजधानी विंडहोक में नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन भी कर लिया गया है। यह स्टेडियम खास तौर पर वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नामीबिया का पहला ऐसा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है जहां डे-नाइट मुकाबलों के लिए आधुनिक फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं। यानी अब यहां भी रात के मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा।

24 साल बाद अफ्रीका की सरजमीं पर हो रही है वनडे वर्ल्ड कप की वापसी

अगर टूर्नामेंट की बात करें तो ODI World Cup 2027 का आयोजन अक्टूबर और नवंबर 2027 के दौरान होगा। इस वर्ल्ड कप की सबसे खास बात सिर्फ इसके वेन्यू नहीं हैं, बल्कि इसकी ऐतिहासिक वापसी भी है। पूरे 24 साल बाद अफ्रीकी महाद्वीप में पुरुषों का वनडे वर्ल्ड कप लौट रहा है। इससे पहले साल 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।

लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी बदली हुई है। केन्या की जगह अब नामीबिया मेजबान देशों में शामिल हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में नामीबिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसी का इनाम उसे इस मेजबानी के रूप में मिला है।

वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू की लिस्ट

  1. वांडरर्स, जोहानसबर्ग (साउथ अफ्रीका)
  2. सेंचुरियन, तशवाने (साउथ अफ्रीका)
  3. न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन (साउथ अफ्रीका)
  4. किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, डरबन (साउथ अफ्रीका)
  5. सेंट जॉर्जस पार्क, गबेरखा (साउथ अफ्रीका)
  6. मैगॉन्ग ओवल, ब्लोमफोंटेन (साउथ अफ्रीका)
  7. बोलैंड पार्क, पार्ल (साउथ अफ्रीका)
  8. बफैलो पार्क, कुगोम्पो सिटी – ईस्ट लंदन (साउथ अफ्रीका)
  9. हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे (जिम्बाब्वे)
  10. क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो (जिम्बाब्वे)
  11. फाले मोसी-ओआ-टून्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स (जिम्बाब्वे)
  12. नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक (नामीबिया)

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में