CSE
Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%M3547 MSG vs SL −3.73%Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%M3547 MSG vs SL −3.73%
ताजा खबर

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को रिलीज करने का ठाना, अब वो 3 फ्रेंचाइजी जो इस स्टार ऑलराउंडर को करना चाहते हैं हासिल

आईपीएल में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को अगले आईपीएल से पहले छोड़ने का मन बना लिया है, जिसके लिए कुछ टीमें ट्रेड में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

Mumbai Indians Captain Hardik Pandya
Mumbai Indians Captain Hardik Pandya

Hardik Pandya Trade for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफलतम टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर पहुंचता दिख रहा है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ बतौर कप्तान खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी इस स्टार ऑलराउंडर को रिलीज करने का मन बना चुकी है। अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पंड्या IPL के अगले सीजन में एक बार फिर नई टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

आईपीएल के अगले सीजन से पहले ट्रेडिंग विंडो का भी एक्शन देखने को मिल रहा है। इसी बीच हार्दिक जैसे मैच विनर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी होना तय है, लेकिन इस रेस में तीन टीमें सबसे आगे बताई जा रही हैं, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार हार्दिक पंड्या में अपना पूरा इंटरेस्ट दिखा रही हैं। आखिर कौन हैं वो तीन फ्रेंचाइजी जो हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं और क्यों उनके लिए ये ऑलराउंडर इतना खास है? चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 फ्रेंचाइजी, जिन्हें हार्दिक में दिलचस्पी दिख रही है।

 #1. कोलकाता नाइट राइडर्स

हार्दिक पंड्या को लेकर सबसे पहले किंग खान की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम सामने आया था, जिन्होंने दिलचस्पी दिखायी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स को लंबे समय से एक ऐसे भारतीय ऑलराउंडर की जरूरत रही है, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदल सके। हार्दिक इस जरूरत को पूरी तरह पूरा करते हैं। इतना ही नहीं श्रेयस अय्यर के जाने के बाद केकेआर को एक अच्छे कप्तान की भी जरूरत है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस उन्हें ट्रेड के लिए उपलब्ध कराती है, तो कोलकाता उनके अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता को देखते हुए बड़ा दांव खेल सकती है। खास बात यह है कि हार्दिक की आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी का अनुभव KKR के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े- टीम इंडिया में नहीं मिली वापसी, टूट गया इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का सब्र, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान

#2. चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर दूसरी बड़ी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपनी दिलचस्पी दिखायी है। CSK को भी एक ऐसे भारतीय ऑलराउंडर की जरूरत है, जो टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सके। हार्दिक के आने से चेन्नई का मिडिल ऑर्डर मजबूत होगा और टीम को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प भी मिल जाएगा। इसके अलावा हार्दिक के पास IPL में कप्तानी करने का भी अच्छा अनुभव है, जो भविष्य को देखते हुए CSK के लिए काफी अहम हो सकता है। दोनों ही टीमों के बीच बातचीत चलने की खबर है, जिसमें मुंबई इंडियंस की मांग हार्दिक के बदले शिवम दुबे के साथ आयुष म्हात्रे या डेवाल्ड ब्रेविस की है, लेकिन दोनों ही फ्रेंचाइजी के बीच फिलहाल किसी तरह की डील बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

#3. दिल्ली कैपिटल्स

भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए तीसरी फ्रेंचाइजी के रुप में एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का भी सामने आया है। दिल्ली को भी एक ऐसे भारतीय ऑलराउंडर की जरूरत है, जो टीम को बल्ले और गेंद दोनों से मजबूती देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल सके। हार्दिक इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, डेथ ओवर्स में गेंदबाजी और IPL में कप्तानी का अनुभव दिल्ली के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में हार्दिक के बदले मुंबई इंडियंस ने अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ दोनों को मांगा था, लेकिन फिलहाल किसी तरह की बात नहीं बनी है।

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 124 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में