ताजा खबर

ICC का मेगा प्लान तैयार! 2035 तक हर साल होगा बड़ा टूर्नामेंट, 2029 और 2031 में भारत में मचेगा ICC इवेंट्स का धमाल

आईसीसी इवेंट्स को लेकर आईसीसी ने अगले 9 साल के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। 2035 तक आईसीसी ने सभी बड़े टूर्नामेंट्स का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें 2 बड़े इवेंट्स की मेजबानी भारत के मिली है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
ICC Events Schedule 2027-2035
ICC Events Schedule 2027-2035

ICC Events Schedule 2027-2035: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2035 तक के लिए अपने बड़े टूर्नामेंट्स का रोडमैप तैयार कर लिया है। अगले नौ साल क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाले हैं, क्योंकि इस दौरान हर साल कोई न कोई बड़ा ICC इवेंट देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि साल 2031 तक भारत को दो बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है। इसमें 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। वहीं, 2035 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तारीखों का भी खुलासा हो गया है।

2035 तक ICC इवेंट्स का शेड्यूल हुआ जारी

ICC के इस शेड्यूल के मुताबिक, साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके बाद 2028 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। वहीं, 2029 में इंग्लैंड लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की मेजबानी करेगा। इसी साल भारत में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी किया जाएगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

2031 तक ऐसा रहेगा ICC टूर्नामेंट्स का शेड्यूल

अगले पांच साल में क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट्स देखने को मिलेंगे। 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2031 में एक बार फिर WTC का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसी साल वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।

2029 में भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 के वर्ल्ड कप की मेजबानी भी भारत के नाम

आपको बता दें कि 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के साथ लंबे समय बाद इस टूर्नामेंट की भारत में वापसी होगी। भारत ने आखिरी बार 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। ऐसे में भारतीय फैंस को एक बार फिर अपनी सरजमीं पर दुनिया की शीर्ष टीमों के बीच खिताबी मुकाबला देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े- रोहित-कोहली के फैंस कैलेंडर में मार्क कर लें ये तारीख, इस दिन फिर मचेगा वनडे में सुपरहिट जोड़ी का धमाल

2032 से 2035 तक भी क्रिकेट का रोमांच रहेगा बरकरार

ICC ने सिर्फ 2031 तक ही नहीं, बल्कि 2035 तक के बड़े टूर्नामेंट्स की तारीखों की भी योजना तैयार कर ली है। हालांकि, 2032 से 2035 के बीच होने वाले इन इवेंट्स के मेजबान देशों और वेन्यू का ऐलान अभी नहीं हुआ है। फिलहाल इनके आयोजन की तारीखें तय की गई हैं।

इस शेड्यूल के मुताबिक, 2032 में टी20 वर्ल्ड कप 14 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 2033 में 9 से 13 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा। इसी साल 2 से 23 अक्टूबर तक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा।

वहीं, 2034 में टी20 वर्ल्ड कप 6 जुलाई से 6 अगस्त तक खेला जाएगा। इसके बाद 2035 में 7 से 11 जून तक WTC का फाइनल होगा। इसी साल 2 अक्टूबर से 18 नवंबर तक वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा।

2035 तक आईसीसी के सभी इवेंट्स का पूरा शेड्यूल

साल टूर्नामेंट मेजबान / तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
2028 T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड
2029 WTC फाइनल इंग्लैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत
2030 T20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
2031 WTC फाइनल इंग्लैंड
2031 ODI वर्ल्ड कप भारत, बांग्लादेश
2032 T20 वर्ल्ड कप 14 अक्टूबर – 14 नवंबर
2033 WTC फाइनल 9 – 13 जून
2033 चैंपियंस ट्रॉफी 2 – 23 अक्टूबर
2034 T20 वर्ल्ड कप 6 जुलाई – 6 अगस्त
2035 WTC फाइनल 7 – 11 जून
2035 ODI वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर – 18 नवंबर

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में