ताजा खबर

रोहित-कोहली के फैंस कैलेंडर में मार्क कर लें ये तारीख, इस दिन फिर मचेगा वनडे में सुपरहिट जोड़ी का धमाल

टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड दौरा खत्म हो गया है। दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज अब अगली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कब उतरेंगे, ये हर किसी को इंतजार है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma and Virat Kohli Next ODI
Rohit Sharma and Virat Kohli Next ODI

Rohit Sharma and Virat Kohli Next ODI: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का अभियान जीत के साथ का शानदार अंदाज में खत्म किया है। वनडे दोनों सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस को अपने चहेते सितारों रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों दिग्गज फिलहाल कुछ दिन क्रिकेट से ब्रेक लेंगे और कुछ समय तक मैदान पर नजर नहीं आएंगे। ऐसे में अब फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि हिटमैन और किंग कोहली की अगली वापसी कब और किस मुकाबले में होगी।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुरू होगी टेस्ट सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत लौट जाएंगे और अब उन्हें अगली वनडे सीरीज का इंतजार रहेगा।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

कब खेला जाएगा भारत का अगला ODI मैच?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए अगली तारीख काफी खास होने वाली है। भारतीय टीम को दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आयोजन भारत में होगा। इसका पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। यही विराट कोहली और रोहित शर्मा का अगला इंटरनेशनल मुकाबला होगा।

वहीं, सीरीज का दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस सीरीज की एक और खास बात मैचों की टाइमिंग है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हो रहे थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैच दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े- क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा इमोशनल मोमेंट! रोहित-विराट ने आखिरी ODI के बाद फैंस को दिया खास संदेश

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा रोहित-विराट का प्रदर्शन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। रोहित शर्मा चार पारियों में कुल 30 रन ही बना सके। उन्होंने दूसरे मुकाबले में 23 रन बनाए, जबकि पांचवें वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले।

दूसरी तरफ विराट कोहली ने पहले वनडे में शानदार 74 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश रहा। बाकी तीन पारियों में वह कुल 12 रन ही बना सके। अब दोनों दिग्गजों की नजरें श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज पर होंगी, जहां फैंस को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में