ताजा खबर

ICC का मेगा प्लान तैयार! 2032 से 2035 तक हर साल होगा बड़ा टूर्नामेंट, शेड्यूल की तस्वीर हुई साफ

आईसीसी ने 2032 से 2025 के फ्यूचर ट्यूर प्रोग्राम को लेकर बड़ा फैसला किया है। जिसमें उन्होंने पूरे शेड्यूल से तस्वीर साफ कर दी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
ICC Future Tour Programme 2032-35
ICC Future Tour Programme 2032-35

ICC Future Tour Programme 2032-35: इंटरनेशनल क्रिकेट में आने वाले वर्षों में एक के बाद एक बड़े टूर्नामेंट देखने को मिलने वाले हैं। आईसीसी ने 2032 से 2035 तक के अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) साइकल का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत अगले चार साल में कुल 6 ग्लोबल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि आईसीसी अगले साइकल में भी हर साल कम से कम एक बड़ा टूर्नामेंट कराने की योजना पर काम कर रही है। इस शेड्यूल में दो टी20 वर्ल्ड कप, दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल और एक वनडे वर्ल्ड कप के साथ चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है।

दरअसल, आईसीसी के सदस्य इस समय बाली में बैठक कर रहे हैं, जहां मौजूदा साइकल के बाद होने वाले ग्लोबल टूर्नामेंट के कैलेंडर को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मौजूदा साइकल 2031 में भारत और बांग्लादेश में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के साथ समाप्त होगा। इसके बाद 2032 से 2035 तक क्रिकेट का नया अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर लागू होगा।

2032 से 2035 तक कब-कब होंगे बड़े टूर्नामेंट?

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, 2032 में टी20 वर्ल्ड कप के साथ नए साइकल की शुरुआत होगी। इसके लिए अक्टूबर-नवंबर का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि, अभी इसके मेजबान देश का फैसला नहीं हुआ है। इसके बाद 2033 क्रिकेट के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस साल जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और अक्टूबर में 8 टीमों वाली चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करने की योजना है।

वहीं, 2034 में एक और टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसके लिए जुलाई का विंडो तय किया गया है। इसके बाद 2035 में WTC फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। हालांकि, इन दोनों टूर्नामेंट के लिए अभी कोई निर्धारित समय तय नहीं किया गया है।

मेजबानी को लेकर अभी नहीं हुआ फैसला

इस पूरे शेड्यूल में सबसे दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी ने अभी तक किसी भी टूर्नामेंट के मेजबान देश का नाम तय नहीं किया है। यहां तक कि 2033 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, 2033 के WTC फाइनल के लिए जून और 2034 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए जुलाई का समय रखा गया है। इन तारीखों के आधार पर इंग्लैंड को संभावित मेजबान के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन आईसीसी की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी पहले ही मिल चुकी है।

यह भी पढ़े- सैंडपेपर कांड की दोबारा हो जांच! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से कर दी बड़ी मांग

फ्रेंचाइजी लीग पर भी होगी चर्चा

बाली में होने वाली इस बैठक में सिर्फ इंटरनेशनल टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर भी अहम चर्चा होगी। आईसीसी बोर्ड फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप की सिफारिशों पर विचार करेगा। इस ग्रुप की अगुवाई बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के तमीम इकबाल कर रहे हैं, जबकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी इसके सदस्य हैं। इसका उद्देश्य दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही फ्रेंचाइजी लीग के बीच मौजूदा नियमों को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इकोसिस्टम की सुरक्षा करना है।

इसके अलावा आईसीसी की बैठक में मौजूदा साइकल के लिए रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदस्य देशों के बीच बांटने के लिए करीब 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर उपलब्ध हैं। इसे मौजूदा रेवेन्यू शेयरिंग फॉर्मूले के आधार पर वितरित किया जा सकता है। यानी आने वाले वर्षों में आईसीसी का फोकस सिर्फ बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच संतुलन बनाए रखने पर भी रहने वाला है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में