ताजा खबर

सैंडपेपर कांड की दोबारा हो जांच! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से कर दी बड़ी मांग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में 2018 में सैंडपेपर कांड ने भूचाल ला दिया था। जिसे लेकर 8 साल तक कोई हलचल नहीं थी, लेकिन पिछले ही दिनों उस्मान ख्वाजा के खुलासे के बाद अब ये कांड फिर से चर्चा में आ गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Michael Clarke on Sandpaper gate
Michael Clarke on Sandpaper gate

Michael Clarke on Sandpaper gate: क्रिकेट के इतिहास के सबसे विवादित मामलों में शुमार 2018 का सैंडपेपर कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब 8 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को हिलाकर रख देने वाले इस विवाद के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को कड़ी सजा भुगतनी पड़ी थी। उस घटना को क्रिकेट का एक काला अध्याय माना जाता है, लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क ने सैंडपेपर कांड पर तोड़ी चुप्पी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने ऐसी मांग कर दी है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। क्लार्क का मानना है कि 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद की दोबारा जांच होनी चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उस विवाद की पूरी सच्चाई आज तक सामने नहीं आई है और क्या अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर इस मामले की तह तक जाना चाहिए?

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

उस्मान ख्वाजा ने किया था हैरान करने वाला खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को लेकर किए गए खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर हलचल मच गई है। इस मामले पर अब ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, इस विवाद को सैंडपेपर स्कैंडल के नाम से भी जाना जाता है, जिसने उस समय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। अब ख्वाजा के बयान के बाद इस पुराने विवाद से जुड़े कई सवाल फिर चर्चा में आ गए हैं और क्रिकेट जगत में एक बार फिर इस पूरे मामले की सच्चाई को लेकर बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़े- डेविड वॉर्नर ने फिर खोल दी 2018 सैंडपेपर कांड की फाइल, ख्वाजा के समर्थन में क्रिकेट बोर्ड पर साधा निशाना

2018 के सैंडपेपर कांड की सच्चाई आनी चाहिए सामने- माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस आज भी 2018 के सैंडपेपर कांड को भुला नहीं पाए हैं। उनके मुताबिक, जब तक इस मामले की दोबारा जांच नहीं होती और पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक फैंस के मन में उठ रहे सवालों के जवाब नहीं मिल पाएंगे। दरअसल, उस्मान ख्वाजा ने अपनी नई किताब 'सब्र' में 2018 के केपटाउन टेस्ट के दौरान हुई घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया है कि बॉल टेंपरिंग की घटना के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जानकारी थी। इसी खुलासे के बाद क्लार्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस अब भी इस विवाद से आगे नहीं बढ़ पाए हैं और वे असलियत जानना चाहते हैं।

क्लार्क ने की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से फिर से जांच की मांग 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों और शानदार कप्तानों में से एक रहे माइकल क्लार्क ने इसे लेकर कहा कि

"हमारे पास 2018 में मौका था। सच सामने नहीं आया।  हमारे पास 2021 में मौका था जब कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने कुछ कमेंट्स किए थे। सच सामने नहीं आया। अब हमारे पास यह मौका है। मैं बस यह देखना चाहता हूं कि जो भी सच है, वो सब सामने आए, लोगों को आखिरकार सच बोलने का मौका मिले, और वे आगे बढ़ें।"

टैग:Australia
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में