ताजा खबर

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह बने ICC के बड़े अवॉर्ड को जीतने के दावेदार, T20 WC जिताने के लिए मिल सकता है इनाम

मार्च 2026 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों का ऐलान हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप के हीरो जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन अवॉर्ड को जीतने की रेस में सबसे आगे हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Team India Players T20 World Cup 2026
Team India Players T20 World Cup 2026

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल,आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लयेर ऑफ मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले 3 दावेदारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। इन दोनों के अलावा कॉनर एस्टरहुइजन भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। 

सैमसन और बुमराह ने भारत को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में अहम भूमिका निभाई थी। 2026 टी20 वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का टाइटल सैमसन के खाते में आया था। उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे। उन्होंने मार्च में वेस्टइंडीज (97*), इंग्लैंड (89) और न्यूजीलैंड (89) के विरुद्ध मैच जिताऊ पारियां खेलीं थीं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: खराब फॉर्म के बीच संजू सैमसन को मिला कोच फ्लेमिंग का सपोर्ट, दिल जीतने वाला दिया बयान

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में झटके थे 14 विकेट 

वहीं, जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज रहे थे। पिछले महीने बुमराह ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेले थे और 12 की औसत से 7 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की थी। पूरे टूर्नामेंट में दाएं हाथ के गेंदबाज के नाम 14 विकेट रहे। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध बुमराह ने अपना सबसे खतरनाक स्पेल फेंकते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। 

कॉनर एस्टरहुइजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाया था दम 

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी एस्टरहुइजन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 की औसत से 200 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात देकर सीरीज पर कब्जा जमाया था। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में