ICC World Cup 2027: कब होगा भारत का मैच? इस दिन खत्म होगा 2027 वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल का सस्पेंस
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के अगले एडिशन के शेड्यूल जारी होने की तारीख सामने आ गई है। इस महाकुंभ की शुरुआत कब होगी और भारत के मैच कब और कहां होंगे, नोट कर लें।

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। टूर्नामेंट में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी, भारत के मुकाबले कब और कहां होंगे और क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर रोमांच का आगाज किस तारीख से होगा—इन सवालों के जवाब का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल जारी होने की तारीख आई सामने
लंबे समय से जिस ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, अब उसकी तारीख सामने आ गई है। एक खास दिन पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल दुनिया के सामने होगा। ऐसे में अगर आप भारत के मैचों से लेकर पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम जानना चाहते हैं, तो इस तारीख को अभी से नोट कर लीजिए।
1 अक्टूबर खत्म होगा शेड्यूल का सस्पेंस
अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट फैंस के इंतजार को खत्म करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल का ऐलान अब ज्यादा दूर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और मेजबान देशों की ओर से 1 अक्टूबर, गुरुवार को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। यानी इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट में कौन सी टीमें कब और कहां आमने-सामने होंगी। शेड्यूल के ऐलान के साथ ही टिकटों को लेकर भी फैंस के लिए प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े- एशियन गेम्स में बिना एक भी गेंद खेले टीम इंडिया जीत सकती है गोल्ड मेडल, समझें पूरा समीकरण
2 अक्टूबर 2027 से बज सकता है वर्ल्ड कप का बिगुल
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शेड्यूल के ऐलान की तारीख के साथ टूर्नामेंट की संभावित शुरुआत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2027 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यह तारीख भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। ऐसे में अफ्रीकी धरती पर होने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत को गांधी जयंती से जोड़ने का विचार भी सामने आया है। हालांकि, टूर्नामेंट की तारीखों को लेकर अंतिम तस्वीर आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही साफ होगी।
अब सभी की नजरें 1 अक्टूबर पर टिकी हैं। इसी दिन वर्ल्ड कप के मैचों का पूरा कार्यक्रम सामने आने के बाद यह भी पता चलेगा कि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत कब और किस टीम के खिलाफ करेगी। साथ ही किन शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे और टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट किस तरह आगे बढ़ेगा, इसका भी खुलासा हो जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए 1 अक्टूबर की तारीख बेहद खास होने वाली है।




