CSE
Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%Toss Index623.7 +2.03%Match Index579.1 +4.27%TIX-IWTO26108.5 +3.16%TIX-CPL2666.1 +2.03%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3594 GAW vs JK +0.00%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3589 TKR vs ABF −1.73%M3588 SNP vs BT −0.73%M3587 SA vs ZIM +4.27%M3586 ENG-W vs IRE-W +4.27%M3585 SCO-W vs NLD-W +0.00%
ताजा खबर

वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर तो अब कौन उनकी जगह? 368 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को मिलेगा मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले दो मैचों के बाद दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक होने वाला है।

IND vs ENG ODI Series 2026 Washington Sundar
IND vs ENG ODI Series 2026 Washington Sundar

IND vs ENG ODI Series 2026 Washington Sundar: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है। दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। तीसरा व निर्णायक वनडे मैच 19 जून को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, इसी बीच टीम इंडिया को करारा झटका लगा है और युवा धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होकर तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते वॉशिंगटन सुंदर हुए सीरीज से बाहर

भारतीय टीम में तीनों ही फॉर्मेट के स्थापित खिलाड़ी बन चुके वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच के दौरान चोट लग गई। बल्लेबाजी के दौरान सुंदर के पैरों में तकलीफ देखी गई और उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। उनकी ये चोट इतनी गंभीर है कि वो ना सिर्फ इस तीसरे वनडे से बाहर होंगे, बल्कि माना जा रहा है कि अगले कुछ समय के लिए उन्हें मैदान से दूर रहना होगा।  

कुलदीप यादव को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका

वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने से भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में काफी दिक्कतें आने वाली हैं। सुंदर टीम के अहम खिलाड़ी हैं, जो ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि स्पिन गेंदबाजी से भी योगदान देते हैं। अब उनके रिप्लेसमेंट के रूप में तीसरे वनडे मैच के दौरान प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। अपने इंटरनशनल क्रिकेट करियर में 368 विकेट ले चुके कुलदीप को इस सीरीज में अब तक बाहर ही बैठना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें लॉर्ड्स में मौका मिलना तय दिख रहा है।

पहले वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने खेली थी मैच जिताऊ पारी

भारतीय टीम ने साउथैंप्टन में शानदार जीत हासिल की थी, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के बीच पांचवें विकेट की साझेदारी काफी अहम रही थी। सुंदर ने इस मुकाबले में कमाल की पारी खेलते हुए नाबाद 52 रन बनाए और छक्के के साथ टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया था। अब ऐसे में साफ है कि भारतीय टीम को उनकी कमी काफी खलने वाली है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में