IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे ये धाकड़ खिलाड़ी
न्यूजीलैंड अपने घर में भारत के खिलाफ खेलने जा रही है, जहां दोनों ही टीमों के बीच होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए मेजबान कीवी टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।

New Zealand squad announced for ODI series against India: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत का अपने घर में सामना करने के लिए जोरदार तैयारी में दिख रही है। पिछले ही दिनों न्यूजीलैंड ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, जिसके बाद अब भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम का चयन कर लिया गया है।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लि न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान
इस 5 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में पहले 3 वनडे और बाद के 2 वनडे मैचों के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुने गए हैं। मिचेल सेंटनर की कप्तानी में टीम में कुछ अनुभवी और कुछ युवा सितारों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है, जिसमें टॉम लैथम, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमीसन जैसे बड़े खिलाड़ी पहले 3 मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन बाद के 2 मैचों में टेस्ट सीरीज की तैयारियों को देखने हुए उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा।
पहले 3 वनडे मैचों और आखिरी 2 मैचों के लिए होगी अलग स्क्वाड
वहीं सीरीज के आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए कईं युवा खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे, जिसमें फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, मिच हे, लॉकी फर्ग्यूसन, निक केली और टिम सीफर्ट जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। हालांकि न्यूजीलैंड के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर और कप्तान मिचेल सेंटनर पूरी सीरीज में टीम के साथ बने रहेंगे, तो वहीं माइकल ब्रेसवेल भी टीम के साथ होंगे।
यह भी पढ़े-T20I इतिहास के 5 सबसे हाई-स्कोरिंग मुकाबले, एक मैच में बने 517 रन; लिस्ट में भारत के 3 मैच!
4 नबंवर से शुरू होगी 5 मैचों की वनडे सीरीज
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ अपने घर में टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ शुरुआत करेगी, 22 अक्टूबर से दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 4 नवंबर से दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे।
पहले 3 वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर
आखिरी 2 वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग




