CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL: गॉल में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? इन भारतीय खिलाड़ियों का चलता है बल्ले-गेंद से राज

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। गॉल में दोनों ही टीमें पहले मुकाबले में आमने-सामने होने वाली हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Indian Cricket Team in Galle
Indian Cricket Team in Galle

Team India in Galle Record: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में 10 साल के बाद मेजबान टीम की चुनौती के लिए तैयार है। टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में होने वाला है। श्रीलंका के चर्चित क्रिकेट मैदान गॉल इंटरनेशनल ग्राउंड में भारतीय टीम यादगार जीत दर्ज करने के इरादें से उतरने वाली है।

श्रीलंका के गॉल में जब भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने उतरेंगी, तो मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं बल्कि रिकॉर्ड और इतिहास के बीच भी होगा। गॉल की पिच का मिजाज ऐसा है कि यहां परिस्थितियां बदलते ही मैच का रुख भी पलट सकता है।

लेकिन इस मैदान से टीम इंडिया की कहानी पूरी तरह दिलचस्प रही है। कभी भारतीय बल्लेबाजों ने यहां रनों का अंबार लगाया, तो कभी गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ी। अब सवाल ये है कि गॉल में भारत का अब तक का रिकॉर्ड आखिर कैसा रहा है और इस मैदान पर कौन से भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा चमके हैं? तो चलिए इस आर्टिकल में आपको गॉल में टीम इंडिया के प्रदर्शन के साथ ही यहां जलवा दिखाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

टीम इंडिया गॉल में टेस्ट रिकॉर्ड

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अब तक मिला-जुला रहा है, भारत ने यहां अब तक 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 2 में उसे शानदार जीत मिली है। गॉल में भारत की पहली टेस्ट जीत अगस्त 2008 में आई थी। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 170 रन से मात दी थी। इसके करीब नौ साल बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर गॉल में अपना दबदबा दिखाया। जुलाई 2017 में खेले गए टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 304 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम एक बार फिर गॉल के मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में निगाहें इस बात पर रहेंगी कि क्या टीम इंडिया अपने पुराने रिकॉर्ड को और बेहतर करते हुए इस मैदान पर तीसरी जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।

गॉल के असली खिलाड़ी रहे हैं वीरेंद्र सहवाग

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की बात हो और भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस मैदान पर टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने गॉल में सिर्फ 4 पारियों में ही 391 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक निकले, जिसमें एक शानदार दोहरा शतक भी शामिल रहा। इसके अलावा सहवाग ने एक फिफ्टी की पारी भी खेली। इस मैदान की स्पिन फ्रेंडली विकेट भी सहवाग के आक्रामक अंदाज को रोक नहीं पाईं। जो उनका रिकॉर्ड दर्शाता है।

यह भी पढ़े- गुजरात टाइटंस में लौटना चाहते थे हार्दिक! लेकिन रख दी ऐसी शर्त कि फ्रेंचाइजी ने ठुकराया ऑफर

अश्विन ने गॉल में दिखाया है फिरकी का जादू

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने गॉल में सिर्फ 4 पारियों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यहां एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। यानी गॉल की परिस्थितियों में अश्विन की फिरकी ने कई बार श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। ऐसे में अगर गॉल में एक बार फिर स्पिन का जादू चलता है, तो अश्विन का रिकॉर्ड भारतीय फैंस की उम्मीदें बढ़ाने वाला है।

टैग:IndiaSri Lanka
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में