CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL: जो रूट की बादशाहत पर मंडराया खतरा! कोलंबो टेस्ट में गिल के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ है। कोलंबो के SSC में खेले जा रहे इस मुकाबले में शुभमन गिल के पास 3 बड़े रिकॉर्ड पूरा करने का मौका है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Shubman Gill eyes a record in the Colombo Test
Shubman Gill eyes a record in the Colombo Test

Shubman Gill eyes a record in the Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों ही टीममों के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए यहां सिर्फ कब्जे की जंग नहीं है, बल्कि शुभमन गिल के लिए भी बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। जहां वो बहुत बड़े कीर्तिमान के करीब खड़े हैं।

शुभमन गिल के निशानें पर होंगे 3 खास रिकॉर्ड

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय कप्तान की नजर अब कोलंबो में दमदार वापसी पर होगी। गिल ने इस मुकाबले से पहले स्पिन, खासकर लेफ्ट-आर्म स्पिन के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर भी खास काम किया है और अब उनसे यहां एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

जी हां....कोलंबो टेस्ट में गिल के बल्ले से निकली एक बड़ी पारी उन्हें रिकॉर्ड बुक में खास मुकाम दिला सकती है। ऐसे में कप्तानी के दबाव के बीच गिल के सामने सिर्फ श्रीलंकाई गेंदबाजों की चुनौती नहीं होगी, बल्कि अपने नाम के साथ नए रिकॉर्ड जोड़ने का भी सुनहरा मौका होगा। इतना ही नहीं भारत गॉल टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसकी नजर 2-0 के क्लीन स्वीप पर है।

शुभमन गिल इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज और इंग्लैंड की रन मशीन जो रूट की बादशाहत को भी चुनौती दे सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज के निशानें पर होने वाले उन तीन रिकॉर्ड्स की बात करते हैं।

#1. WTC 2025-27 साइकिल में सबसे ज्यादा शतक का मौका

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में शुभमन गिल इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की बराबरी पर खड़े हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक 5-5 शतक इस क्रम में बना लिए हैं। कोलंबो टेस्ट में शुभमन गिल के बल्ले से एक सैकड़ा निकलते ही वो इंग्लिश खिलाड़ी की बादशाहत को खत्म करते हुए आगे बढ़ जाएंगे।

यह भी पढ़े- 5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक

#2. शुभमन गिल WTC 2025-27 साइकिल में एक हजार रन के करीब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला WTC 2025-27 साइकिल में खूब बोला है। उन्होंने इस बार के चक्र में लगातार शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 1 हजार रन बनाने के करीब हैं। गिल ने अब तक WTC 2025-27 साइकिल में 9 टेस्ट मैचों में करीब 70 की औसत से 974 रन बना दिए हैं। वो कोलंबो में 26 रन जोड़कर हजार रन पूरे कर लेंगे। इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट 1174 रन और हैरी ब्रूक 1147 रन के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

#3. टेस्ट करियर में 3 हजार रन पूरे करना से कुछ दूर

टीम इंडिया के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल का टेस्ट करियर परवान चढ़ता जा रहा है। वो भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर में कमाल का खेल दिखाते हुए 42 टेस्ट मैच में 2993 रन बना लिए हैं। अब वो सिर्फ 7 रन पूरे करते ही अपने रेड बॉल फॉर्मेट में 3 हजार रन पूरे कर लेंगे। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में