CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL Ticket: टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई बोर्ड का बड़ा ऐलान, फैंस के चेहरे पर आई मुस्कान; आखिर क्या बदला?

IND vs SL Ticket: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। जानिए टिकट को लेकर क्या फैसला लिया गया और फैंस के लिए खुशखबरी क्यों है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IND vs SL Test Series Free Entry
IND vs SL Test Series Free Entry

IND vs SL Ticket: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। कोलंबो में पहले दिन श्रीलंका XI के बल्लेबाजों ने अपना दबदबा दिखाया और भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। श्रीलंका XI ने पहले दिन 90 ओवर में 8 विकेट पर 363 रन बनाए।

इस वॉर्म-अप मैच के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के इस ऐलान से फैंस काफी खुश हैं। आइए जानते हैं कि आखिर SLC ने ऐसा क्या फैसला लिया है।

IND vs SL Ticket को लेकर SLC ने क्या ऐलान किया?

IND vs SL Ticket को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। वैसे तो घर हो या विदेश, भारतीय टीम के मैच देखने के लिए फैंस को आमतौर पर टिकट खरीदने पड़ते हैं लेकिन भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में इस बार तस्वीर अलग रहने वाली है। 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने घोषणा की है कि भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में दर्शकों को फ्री एंट्री मिलेगी। इसका मतलब है कि फैंस को टेस्ट सीरीज के दौरान मुकाबले देखने के लिए टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। 

गाले और कोलंबो टेस्ट के लिए IND vs SL Ticket खरीदने की नहीं होगी जरूरत

भारत और श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गाले में खेलना है। इसके बाद, 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट शुरु होगा। इन दोनों ही मैचों के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने फ्री एंट्री का ऐलान कर दिया है।

इस फैसले के बाद, सीरीज के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के अधिक मात्रा में पहुंचने की उम्मीद है। उन्हें फ्री में अपने देश के पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ-साथ शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों को भी देखने का मौका मिलेगा। 

IND vs SL टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 15-19 अगस्त गाले
दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त कोलंबो

यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के साथी बने अजिंक्य रहाणे, संन्यास के बाद इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे अपना जलवा; जानें किस टीम के साथ किया करार

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में