CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

6,6,6....सिराज के छक्कों की हैट्रिक से भारत की जीत, श्रीलंका XI को 6 विकेट से हराया, यशस्वी-गिल ने भी किया कमाल

श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर टीम इंडिया की लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
IND vs SL XI Warm-up Mohammed Siraj
IND vs SL XI Warm-up Mohammed Siraj

IND vs SL XI Warm-up Match Day 3: कोलंबो में नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। श्रीलंका XI के द्वारा 207 का टारगेट दिया गया, जिसका पीछा करते हुए तीसरे दिन टीम इंडिया को अंतिम ओवर में 16 रन बनाने थे। यहां से मोहम्मद सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। 

वॉर्म-मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की और दूसरे दिन के स्कोर 357/6 पर घोषणा कर दी। श्रीलंका XI को 6 रनों की बढ़त हासिल हुई और अपनी दूसरी पारी में 200/6 का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में भारत ने 214/4 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सिराज ने भारत की जीत के बावजूद ओवर की शेष तीन गेंदें भी खेलीं। इसी वजह से स्कोर में पांच रन ज्यादा हैं। 

सिराज की तूफानी बल्लेबाजी से भारत की जीत 

श्रीलंका XI के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन फिर बाद वाले बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की और दबाव बढ़ता गया। सबसे ज्यादा निराश ऋषभ पंत ने किया, जो अपना स्वभावित खेल खेलने के बजाय एकदम रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए दिखे और 22वीं गेंद पर खाता खोला। पंत ने 68 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 28 रन बना पाए। ध्रुव जुरेल भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। 

एक समय लग रहा था कि शायद अब ये मैच ड्रॉ हो जाएगा, क्योंकि खेल समापन की तरफ बढ़ रहा था। अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी और मोहम्मद सिराज ने केशरा नुवानथा के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर भारत को जीत दिला दी। सिराज ने इसके बाद भी तीन गेंदों का सामना किया। उन्होंने कुल 15 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। इस दौरान चार छक्के लगाए और एक चौका भी जड़ा। 

यशस्वी-गिल की पारियों से भारत को मिली राहत

भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आना एक गुड न्यूज रही। जायसवाल काफी समय से अच्छा नहीं कर पा रहे थे। पहली पारी में उनका खाता भी नहीं खुला था लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 46 गेंदों में 61 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए। 

कप्तान गिल इंजरी की वजह से पहले दो दिन मैदान पर नहीं उतरे लेकिन तीसरे दिन उन्होंने ओपनिंग करते हुए बल्लेबाजी की और 54 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। इससे यह संकेत तो मिल गया कि 15 अगस्त को गाले में होने वाले टेस्ट के लिए गिल को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वह पूरी तरह फिट हैं। 

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय बल्लेबाज जो टेस्ट में बना चुके हैं 10 हजार रन, लिस्ट में नहीं है विराट कोहली का नाम

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में