CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IND vs SL XI: पडीक्कल-जडेजा चमके, जायसवाल-पंत हुए फ्लॉप; ऐसा रहा अभ्यास मैच के दूसरे दिन का हाल

IND vs SL XI: श्रीलंका XI के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 300 से ज्यादा रन बनाए लेकिन बल्लेबाजी में देवदत्त पडीक्कल और रवींद्र जडेजा के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IND vs SL XI Warm-up day 2
IND vs SL XI Warm-up day 2

IND vs SL XI Warm-up Day 2: भारत और श्रीलंका XI के बीच नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच का आयोजन हो रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी करने नहीं उतरी अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित कर दी। जवाब में भारत ने खेल समाप्त होने तक 357/8 का स्कोर बनाया। अभी टीम इंडिया पहली पारी के स्कोर से 6 रन पीछे है। क्रीज पर देवदत्त पडीक्कल (142*) और गुरनूर बरार (36*) मौजूद हैं। 

पडीक्कल का SL XI के खिलाफ जोरदार शतक, जडेजा ने भी दिखाया दम 

श्रीलंका XI के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से सबसे शानदार पारी देवदत्त पडीक्कल के बल्ले से आई। उन्होंने नाबाद रहते हुए 164 गेंदों में 142 रन बनाए, जिसमें 18 चौके भी शामिल रहे। साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में पडीक्कल ने कमाल की बल्लेबाजी की और नंबर-3 के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। 

वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी काफी बढ़िया पारी खेली। जड्डू ने मुश्किल समय में 63 रन बनाए और बाद में रिटायर्ड आउट हुए। मानव सुथार ने भी 41 रनों का योगदान दिया। 

राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम, जायसवाल-पंत फ्लॉप 

श्रीलंका XI के खिलाफ भारतीय ओपनर केएल राहुल सेट होने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल काफी अच्छी पारी खेल रहे थे लेकिन फिर 40 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया। इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। भारत की पारी में अन्य बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा निराश यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने किया।

अभ्यास मैच में टीम इंडिया की पहली पारी में जायसवाल खाता खोलने में नाकाम रहे और सिर्फ दो गेंद टिक पाए। वहीं, ऋषभ पंत ने पांच गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए। ध्रुव जुरेल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर चलते बने। 

शुभमन गिल का IND vs SL XI वॉर्म-अप में खेलना मुश्किल 

तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे दिन भी एक्शन में नजर नहीं आए। गिल को गुरुवार को दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई थी और BCCI ने बताया था कि गिल एहतियातन पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। यही कहानी दूसरे दिन भी देखने को मिली। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शायद शुभमन गिल तीसरे दिन भी एक्शन में नजर नहीं आएंगे। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि गिल को लेकर जोखिम उठाया जाए। ऐसे में अब वो सीधे 15 अगस्त को गाले में होने वाले पहले टेस्ट में खेलते नजर आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 3 बल्लेबाज जो साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में हो सकते हैं शामिल

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में