CSE
Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%Toss Index438.9▼ −5.00%Match Index1,310.7▼ −5.00%TIX-SLTO2697.7▼ −2.34%TIX-CTC26104.4▲ +3.83%TIX-WITO2694.5▼ −10.00%West Indies tour of India 2026 · CSXM3679 MR vs WP▬ +0.00%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%M3674 ROC vs ES▲ +0.52%M3673 MT vs SA-E▲ +4.27%M3672 KTS vs KNI▼ −5.00%M3671 SWD vs HL▲ +1.77%M3670 ZIM-W vs WI-W▬ +0.00%
ताजा खबर

गिल का रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक, रोहित की 35वीं सेंचुरी; भारत ने 400+ का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

गुवाहाटी में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने पहली बार 400+ का लक्ष्य हासिल किया। शुभमन गिल ने रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने 35वीं सेंचुरी बनाई।

IND vs WI 2nd ODI Shubman Gill and Rohit Sharma
IND vs WI 2nd ODI Shubman Gill and Rohit Sharma

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया और इस फॉर्मेट में पहली बार 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफलता हासिल की। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405/7 का स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 406/2 का स्कोर बनाकर ODI में अपने सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा। वहीं, रोहित शर्मा ने भी शतकीय पारी खेली। 

वेस्टइंडीज ने बनाया अपना सबसे बड़ा ODI टोटल, तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत खास नहीं रही और 37 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। यहां से जॉन कैंपबेल (101) और कप्तान शाई होप (104) ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने शतकीय साझेदारी की और अपने-अपने शतक पूरा करने में भी सफल रहे। कैंपबेल ने 68 गेंदों का सामना किया। वहीं, होप ने 94 गेंदें खेलीं। 

इन दोनों के बाद, आमिर जंगू ने अपनी कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और तूफानी अंदाज में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। जंगू ने 77 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली। रोस्टन चेस 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह वेस्टइंडीज ने ODI में अपना सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। भारत की तरफ से गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए। 

भारत की शानदार शुरुआत, रोहित ने जड़ा 35वां वनडे शतक  

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा (101) और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 92 रन जड़ दिए। इसके बाद भी इन दोनों का कहर जारी रहा और वेस्टइंडीज के गेंदबाज बेबस नजर आए। इन दोनों ने 150 और फिर 200 का आंकड़ा पार किया। रोहित ने अपना शतक पूरा किया और आउट होने से पहले गिल के साथ 255 रनों की पार्टनरशिप की, जो भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 

गिल ने वनडे में जड़ी सबसे तेज डबल सेंचुरी, भारत ने 406 रन बनाकर दर्ज की जीत 

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद, कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी को ज्यादा आक्रामकता के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने 89 गेंदों में 150 रन पूरे किए और फिर 117 गेंदों में ODI क्रिकेट हिस्ट्री का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत ने 406 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के बाद वनडे में 400 से ज्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी।

 यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की धमाकेदार एंट्री, विराट कोहली भी शामिल; ODI में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 285 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में