CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस पर कैसी रही टीम इंडिया की किस्मत? 6 मैचों का पूरा रिपोर्ट कार्ड, रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त के दिन ही गॉल में टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। एक बार फिर से टीम इंडिया स्वंतत्रता दिवस के दिन मैदान में उतरेगी।

Team India's performance on Independence Day
Team India's performance on Independence Day

Team India's performance on Independence Day: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्तवो तारीख जब पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा होता है, आजादी का जश्न मनाता है और हर भारतीय के दिल में देशभक्ति का जज्बा उमड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी खास दिन भारतीय क्रिकेट टीम जब-जब मैदान पर उतरी है, तब-तब कहानी बिल्कुल अलग रही है?

स्वतंता दिवस के दिन कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

एक बार फिर से टीम इंडिया 15 अगस्त को ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने जा रही है। इस बार का आजादी का दिन बहुत ही खास होने वाला है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम मैदान में टेस्ट मैच के लिए उतरेगी। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया आजादी के बाद कईं मैच खेल चुकी हैं, जिसमें कभी टीम इंडियाने विदेशी जमीन पर तिरंगा लहराया, तो कभी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। कहीं मुकाबला आखिरी पलों तक रोमांच से भरा रहा, तो कहीं बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया।

15 अगस्त को आजादी से पहले 1 और स्वतंत्रता के बाद खेले कुल 6 टेस्ट मैच

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम 15 अगस्त के दिन टेस्ट क्रिकेट में 1936 में पहली बार उतरी थी। उस वक्त भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजिरों से आजाद नहीं हुआ था। उस मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों हार गई थी। इसके बाद बाकी सभी मुकाबले आजादी के बाद यानी 1947 के बाद खेले गए हैं।, तो चलिए इस खास आर्टिकल में हम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरु होने वाले मैचों में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बात करते हैं।

1952 में पहला मैच रहा था ड्रॉ, 2001 में श्रीलंका में मिली थी करारी हार

टीम इंडिया को 15 अगस्त के दिन अब तक 6 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें 1 मैच स्वतंत्रता दिवस के पहले का है, तो वहीं बाकी के 5 टेस्ट मैच आजादी के बाद के हैं। इस दौरान स्वतंत्रता के बाद के मैचों के परिणाम की बात करें तो भारतीय टीम 3 टेस्ट मैचों में हार का सामना किया है। 1952 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था, तो वहीं इसके बाद 2001 में श्रीलंका के खिलाफ भारत को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़े- IND vs SL: सरफराज खान के आने के बाद कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कौन होगा नंबर-3 का बल्लेबाज?

भारत ने 6 टेस्ट में गंवाएं 4 मैच, मिली सिर्फ 1 जीत, 1 मैच रहा ड्रॉ

टीम इंडिया इसके बाद 2014 में एक बार फिर से इस दिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरी। इस दिन शुरू हुए मैच में भारत को फिर से निराश होना पड़ा और पारी व 244 रनों की एक बहुत ही बड़ी शिकस्त मिली। अगले ही साल श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए मैच में फिर से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा और 63 रन से मैच गंवा दिया। यहां से करीब 6 साल बाद 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में इसी दिन शुरु हुए मैच में टीम इंडिया को पहली जीत मिली और इंग्लैंड को 151 रन से हराकर स्वतंत्रता दिवस के दिन शुरू हुए मुकाबले का पहला टेस्ट जीता। 

साल

वेन्यू

फॉर्मेट

खिलाफ

नतीजा

1936

लंदन

टेस्ट

इंग्लैंड

हार

1952

लंदन

टेस्ट

इंग्लैंड

ड्रॉ

2001

गॉल

टेस्ट

श्रीलंका

10 विकेट से हार

2014

लंदन

टेस्ट

इंग्लैंड

पारी और 244 रन से हार

2015

गॉल

टेस्ट

श्रीलंका

63 रन से हार

2021

लंदन

टेस्ट

इंग्लैंड

151 रन से जीत

 

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में