CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

युवराज सिंह के तूफान में उड़े कंगारू, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले मैच में इंडिया चैंपियंस की धमाकेदार जीत

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आगाज हो चुका है, पूर्व दिग्गजों के इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में इंडिया चैंपियंस ने कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हरा दिया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
World Championship of Legends 2026
World Championship of Legends 2026

World Championship of Legends 2026: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर पुराने चैंपियंस अपना जलवा दिखाने के लिए मैदान में उतरे हैं, जहां पहले ही मैच में टीम इंडिया के सिक्सर किंग रहे युवराज सिंह ने तूफानी बैटिंग से हर किसी का ध्यान खींच लिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मुकाबले में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस आमने-सामने थे। यहां युवराज सिंह एक बार फिर कंगारू टीम पर भारी पड़े और छक्कों की बौछार करते हुए इंडिया चैंपियंस को धमाकेदार जीत दिलाई।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को धोया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस ने शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 46 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो कप्तान युवराज सिंह रहे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 44 गेंदों में 71 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल रहे। युवराज के अलावा यूसुफ पठान ने 20 गेंदों में 37 और ऋषि धवन ने महज 12 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

युवराज सिंह ने मचाया तूफान, खेली 71 रनों की तूफानी पारी

इंडिया चैंपियंस की शुरुआत हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। नमन ओझा और अंबाती रायडू पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन रायडू सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी को नंबर-3 पर भेजा गया, लेकिन वह भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। नमन ओझा ने 26 गेंदों में 31 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद कप्तान युवराज सिंह ने मोर्चा संभाल लिया। युवी ने आते ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और यूसुफ पठान के साथ मिलकर पारी को रफ्तार दी। यूसुफ ने 37 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवरों में ऋषि धवन ने सिर्फ 12 गेंदों में 35 रन ठोककर भारत का स्कोर 196 तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़े- वनडे में विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 3 बल्लेबाज, इस खिलाड़ी के आगे नहीं ठहरते धोनी

196 रन के जबाव में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 150 रन पर ढेर

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि बेन डंक भी सिर्फ 6 रन बना सके। इसके बाद डार्सी शॉर्ट और जो बर्न्स ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों पर पलटवार किया। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9वें ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। शॉर्ट ने महज 28 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। वहीं जो बर्न्स ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए और 4 छक्के जड़े। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में पूरी तरह वापसी कर चुका है, लेकिन इसके बाद कहानी अचानक बदल गई।

धवल कुलवर्णी और मोहित शर्मा ने बरपाया कहर

शॉर्ट और बर्न्स के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी पूरी तरह बिखर गई। कैलम फर्ग्यूसन बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि जोनाथन वेल्स ने 11, नाथन कुल्टर नाइल ने 0, केन रिचर्डसन ने 4, बेन हिल्फेनहास ने 1 और फवाद अहमद ने 9 रन बनाए। इसके बाद पूरी टीम 16.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। इंडिया चैंपियंस की ओर से गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी ने 4 विकेट लेकर सबसे ज्यादा कहर बरपाया, जबकि मोहित शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। पीयूष चावला को 2 और हरभजन सिंह को 1 सफलता मिली। इस तरह युवराज सिंह की कप्तानी में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रन से हराकर WCL 2026 का शानदार आगाज किया।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में