CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

T20I में ऑलआउट होकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली 5 टीमें, भारत भी लिस्ट में हुआ शामिल

इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने अपने सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए। इस तरह भारत उन टॉप-5 टीमों की लिस्ट का हिस्सा बन गया है, जिन्होंने ऑल आउट होकर टी20I में सबसे बड़े स्कोर बनाए।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
India cricket team among the top 5 teams with the highest all-out totals in men's T20I cricket
India cricket team among the top 5 teams with the highest all-out totals in men's T20I cricket

Top-5 Highest all-out totals in Men’s T20Is: टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कई बार देखने को मिला है, जब किसी टीम ने अपने सभी विकेट गंवा दिए हों, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही हो। ऐसा ही इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20I में भारत ने भी किया और ऑल आउट होकर 223 रन बनाए। यह मेंस टी20I में सभी विकेट गंवाकर बनाए गए सबसे बड़े स्कोर की सूची में तीसरे स्थान पर है।

इस लेख में हम आपको मेंस टी20I के ऑल आउट होकर बने टॉप-5 स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए कौन-कौन सी टीमें लिस्ट का हिस्सा हैं। 

पुरुषों के T20I में ऑल आउट होकर टॉप-5 स्कोर बनाने वाली टीमें 

5.पाकिस्तान - 207 

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है। 2025 में यूएई में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में यूएई टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं, हसन नवाज ने 56 रनों का योगदान दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने 176/8 का स्कोर बनाया और पाकिस्तान को 31 रनों से जीत हासिल हुई थी। 

4. कनाडा - 219 

साल 2025 में ही कनाडा ने बहमास के खिलाफ ऑलआउट होकर 19.5 ओवर में 219 रन बनाए थे, जो इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। यह मुकाबला किंग सिटी में खेला गया था। कनाडा की पारी में दिलप्रीत बाजवा ने सबसे ज्यादा 50 रनों का योगदान दिया था। टॉप-4 बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था। इसी वजह से कनाडा की टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई थी। हालांकि, बहमास को सिर्फ 112/7 के स्कोर पर रोकते हुए कनाडा ने 107 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी।

3. भारत - 223

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया पूरे ओवर खेलने में तो सफल रही लेकिन 223 रन बनाने में उसके सभी विकेट गिर गए। आठवें ओवर तक सिर्फ एक विकेट गिरा था लेकिन नौवें ओवर से विकेटों के लगातार गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो आखिरी तक जारी रहा। ओपनर अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। 

2. न्यूजीलैंड - 225

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। इस दौरान दोनों के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का आयोजन भी हुआ था। तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 271/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई थी।  

1. टर्की - 237 

मेंस टी20 इंटरनेशनल में ऑल होकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में टर्की पहले स्थान पर है। 2025 में बुल्गारिया में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में घरेलू टीम बुल्गारिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टर्की ने 237 का स्कोर बनाया। इस दौरान ओपनर मुहम्मद फहाद के बल्ले से 120 रनों की पारी आई। वहीं, उनके जोड़ीदार इलियास अताउल्लाह ने भी 44 रन बनाए। हालांकि, मिडिल और लोअर ऑर्डर के फ्लॉप होने के कारण टर्की की टीम 19.3 ओवर में ऑल आउट हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट के टाई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में