IND vs NZ: गिल-राहुल की छुट्टी, अय्यर संभालेंगे कमान, ईशान किशन की एंट्री! चौथे वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। जहां भारत के स्क्वाड में बड़ा बदलाव होगा।

India Playing XI 4th ODI vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का रोमांच जारी है। सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया बिल्कुल नए अंदाज में मैदान पर उतरती नजर आएगी। इस मैच से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। नियमित कप्तान शुभमन गिल और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अब बाकी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए टीम से अलग हो गए हैं। ऐसे में चौथे वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं, प्लेइंग इलेवन में भी कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।
गिल और राहुल की जगह इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में शुभमन गिल और केएल राहुल की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा बदलाव होगी। गिल की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, केएल राहुल की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन संभाल सकते हैं।
इसके अलावा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी चौथे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह यश ठाकुर को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में यश ठाकुर या कुलदीप यादव में से किसे मौका मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की टीम में एंट्री
टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारतीय चयनकर्ताओं ने चौथे और पांचवें वनडे के लिए अलग टीम चुनी है। इस नई टीम में तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा की एंट्री से भारतीय बल्लेबाजी को एक और विकल्प मिलेगा। हालांकि, चौथे वनडे की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलती है या नहीं, यह देखना होगा।
यह भी पढ़े- सैंडपेपर कांड की दोबारा हो जांच! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से कर दी बड़ी मांग
वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले श्रेयस अय्यर पर भी सबकी नजरें रहेंगी। उनके साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।
रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़
चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। पांचवें नंबर पर ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मौका मिल सकता है।
इसके बाद नमन धीर और अक्षर पटेल टीम के मध्यक्रम और ऑलराउंड विभाग को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में आकिब नबी डार, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह के खेलने की संभावना है। वहीं, अंतिम गेंदबाज के तौर पर कुलदीप यादव या यश ठाकुर में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव/यश ठाकुर, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
चौथे वनडे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।




