CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का अफगानिस्तान से मुकाबला, इन खिलाड़ियों को India की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका

जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट इवेंट में नॉकआउट राउंड में टीम इंडिया का पहला मैच 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल का होगा।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India's predicted XI for the Asian Games quarter-finals
India's predicted XI for the Asian Games quarter-finals

India's predicted XI for the Asian Games quarter-finals :जापान में खेले जा रहे एशियाई खेल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट इवेंट का आगाज हो चुका है। मेंस क्रिकेट इवेंट में सबसे प्रबल दावेदार में से एक भारतीय क्रिकेट टीमअपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करने जा रही है। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल की वरियता मिल गई है और उनका सामना इस नॉक आउट मुकाबले में अफगानिस्तान से तय माना जा रहा है।

एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा सामना

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगभग अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ इस इवेंट के लिए आई है, जहां भारतीय टीम को पहला मुकाबला 28 सितंबर को जापान के निशिन में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलना है। अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती राउंड में अपने 2 में से 1 में जीत हासिल की है और 1 मैच हारे हैं, ऐसे में उनसे पहले मुकाबले में सामना होगा।

पहले मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्रेडिक्टेडड प्लेइंग-11

अफगानिस्तान से होने वाले संभावित क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11 कैसी होने वाली है, इसे लेकर हर कोई उत्सुक होगा, तो चलिए आपको बताते हैं इस मैच में टीम इंडिया की प्रेडिक्टेड इलेवन....

संजू करेंगे आराम, अभिषेक-वैभव की जोड़ी कर सकती है ओपनिंग

इस मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग की बात करें तो संजू सैमसन को आराम दिया जा सकता है और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। वहीं नंबर-3 के लिए ईशान किशन खेल सकते हैं, जो संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर की जिम्मेदारी को भी संभाल सकते हैं।

अक्षर, सुंदर और बिश्नोई हो सकते हैं स्पिन तिकड़ी

भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों के बाद नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर का स्थान फिक्स है। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आ सकते हैं तो वहीं अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर टीम में बतौर स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में खेल सकते हैं।

यह भी पढ़े- हार्दिक पंड्या की चोट बनी मुसीबत! ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ नहीं खेलेंगे, अब न्यूजीलैंड जाना भी मुश्किल

बुमराह-अर्शदीप संभालेंगे पेस अटैक की जिम्मेदारी

इसके अलावा रवि बिश्नोई के रूप में एक और स्पिन गेंदबाज प्लेइंग-11 में शामिल हो सकता है। जापान की परिस्थितियों के हिसाब से 3 स्पिन गेंदबाज के अलावा 2 तेज गेंदबाज होंगे। पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी मैदान में दिख सकती है। इस तरह से भारत की संभावित प्लेइंग-11 काफी मजबूत दिखायी दे रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 358 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में