ताजा खबर

टीम इंडिया की एक और वनडे सीरीज का रोडमैप तैयार, जनवरी 2027 में इस टीम के खिलाफ होगी सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर टिकी है और इसी बीच टीम इंडिया की एक और वनडे सीरीज का प्लान बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Team India ODI Seris in January 2027
Team India ODI Seris in January 2027

Team India ODI Seris in January 2027: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। टीम इंडिया अपने आपको पूरी तरह से तैयार रखने के लिए एक के बाद एक वनडे सीरीज खेल रही है। जहां इस वक्त कीवी सरजमीं पर शुभमन गिल की सेना खेल रही है। इसी बीच अब एक और नई सीरीज का रोडमैप तैयार होता दिखाई दे रहा है।

जनवरी 2027 में बांग्लादेश के खिलाफ हो सकती है वनडे सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त शेड्यूल के बीच अब अगले साल जनवरी में एक और वनडे सीरीज फिक्स होती नजर आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल सकती है। टीम इंडिया के फैंस के लिए ये खबर बहुत ही बड़ी मानी जा रही है, खासकर टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के एक्साइंटमेंट में चार चांद लगने वाले हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़े-CSK छोड़ते ही माइकल हसी की नई पारी शुरू, इस बड़े रोल में दिखेगा 'मिस्टर क्रिकेट' का जलवा! 

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फिर होंगी खास नजरें

भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के चलते भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा दो बार टल चुका है। सितंबर में प्रस्तावित इस दौरे को भी स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2027 में टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा कर सकती है, जहां दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा सकती है। अगर यह दौरा तय होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी होगी, क्योंकि दोनों दिग्गज नए साल में भी मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं।

बांग्लादेश दौरे को फिर से मिली संजीवनी

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में पिछले कुछ समय से जारी खींचतान के बाद अब बाइलेट्रल सीरीज को लेकर उम्मीदें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, जुलाई 2025 में प्रस्तावित भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया, जिससे BCCI और BCB के रिश्तों में तनाव बढ़ा। सितंबर में भी दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज नहीं हो सकी। हालांकि, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2027 में सीरीज कराने को लेकर दोनों बोर्ड के बीच बातचीत जारी है।

टैग:IndiaBangladesh
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में