ताजा खबर

CSK छोड़ते ही माइकल हसी की नई पारी शुरू, इस बड़े रोल में दिखेगा 'मिस्टर क्रिकेट' का जलवा!

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी पिछले ही महीने आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अलग हुए और अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Michael Hussey in a New Role
Michael Hussey in a New Role

Michael Hussey in a New Role: आईपीएल की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे सफर के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी एक नई जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। CSK के साथ नाता टूटने के बाद अब मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर माइक हसी क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी और सफलतम टीम ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़े रोल में नजर आने वाले हैं।

चेन्नई से सफर खत्म होने के बाद माइक हसी नए रोल में

चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी उतरने के बाद भी अब फिर से हसी ऑस्ट्रेलियाकी पीली जर्सी में दिखेंगे, जहां उन्हें कंगारू टीम में एशेज सीरीज और अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक अहम जिम्मेदारी दी गई है। हसी अपनी नेशनल टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़ गए हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

शुक्रवार, 6 नवंबर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी कर माइकल हसी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान किया। हसी को साल 2027 में होने वाली एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में उनका मुख्य काम टीम मैनेजमेंट की मदद करना और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने में अहम योगदान देना होगा। हसी अपने अनुभव और क्रिकेट की गहरी समझ के जरिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को नई दिशा देने में मदद करेंगे।

2028 टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक्स में भी निभाएंगे अहम भूमिका

माइकल हसी की जिम्मेदारी सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट तक सीमित नहीं रहने वाली है। वह ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के भी सलाहकार होंगे। उन्हें 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स की तैयारियों में भी अहम भूमिका निभानी है। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 तक हसी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच थे। हालांकि, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के CSK छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिले और अब हसी भी चेन्नई से अलग हो चुके हैं। ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी उनके कोचिंग करियर का एक अहम पड़ाव साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े- एक साल का इंतजार खत्म! जसप्रीत बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट

इंग्लैंड का ऑफर ठुकराकर ऑस्ट्रेलिया से जुड़े माइकल हसी

माइकल हसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे अनुभवी और सफल चेहरों में शामिल रहे हैं। वह पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़ते रहे हैं। हालांकि, कमेंट्री, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और द हंड्रेड की टीम वेल्श फायर के साथ कोचिंग की व्यस्तताओं के चलते वह टीम को नियमित समय नहीं दे पाते थे। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर अपनी टीम के साथ अधिक सक्रिय भूमिका में जोड़ा है। खास बात यह है कि इंग्लैंड का ऑफर ठुकराने के बाद हसी ने अपनी नेशनल टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में